Live
PM Modi in Varanasi Live: पीएम के सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात
{"_id":"69f05e13cf1d44acfa0a6d49","slug":"pm-narendra-modi-varanasi-visit-live-will-launch-development-projects-schedule-key-events-details-in-hindi-2026-04-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Varanasi Live: पीएम के सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PM Modi Varanasi Visit Schedule Today Live Updates in Hindi: पीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी बरेका के लिए रवाना हुए। पीएम बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। देर शाम उप्र चुनाव को लेकर अनौपचारिक बैठक भी कर सकते हैं।
पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम योगी व राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:21 PM, 28-Apr-2026
जनसभा स्थल पर पहुंचने लगीं महिलाएं
बरेका मैदान में आयोजित जनसभा में महिला शक्ति की झलक दिखेगी, जहां मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी और करीब 25 हजार महिलाओं के जुटने की उम्मीद की गई है। काशी में ये महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा जुटान होगा। इस सम्मेलन की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।
02:08 PM, 28-Apr-2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम ने किए बाबा के दर्शन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य मंत्रियों ने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन- पूजन किए।काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने पूजन-अर्चन किया। pic.twitter.com/fafdK0Zyan
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) April 28, 2026
02:03 PM, 28-Apr-2026
बरेका हेलीपैड पर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिये बरेका पहुचे। पीएम विश्राम के बाद करीब पांच बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां से देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे।01:53 PM, 28-Apr-2026
काशी पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी काशी दौरे पर पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहे। स्वागत के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए।01:35 PM, 28-Apr-2026
मंत्रियों का काफिला बरेका के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भाग लेने के लिए मंत्रियों का काफिला बरेका के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मंडुवाडीह चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया।
01:21 PM, 28-Apr-2026
सबसे लंबा रोड शो करेंगे पीएम, एक साल बाद दर्शन के लिए आ रहे हैं
पीएम पिछली बार नवंबर 2025 में आए थे। 29 अप्रै को पीएम सबसे लंबा रोड शो करेंगे। 15 किमी के इस रोड शो में पीएम बरेका से मंडुवाडीह होते हुए फुलवरिया फ्लाईओवर के रास्ते लहुराबीर-मैदगिन होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले पीएम ने काशी में अपना रोड शो पिछले लोकसभा चुनाव में पर्चा भरने के पहले 13 मई को बीएचयू से विश्वनाथ मंदिर तक किया था। 29 तारीख को पीएम लगभग एक साल बाद दर्शन के लिए आ रहे हैं। ये नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पीएम के साथ पहला वाराणसी दौरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 28-Apr-2026
एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करेंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
पीएम मंगलवार दोपहर बाद बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से बरेका जनसभा स्थल करीब 5 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन के अन्य पदाधिकारी और कई मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।01:18 PM, 28-Apr-2026
लहुराबीर चौराहे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम के आगमन को लेकर शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर लहुराबीर चौराहे पर यातायात दुरुस्त किया गया है।12:56 PM, 28-Apr-2026
कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला विश्वनाथ धाम के लिए रवाना
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काफिला पुलिस लाइन चौराहा से मकबूल आलम रोड व ताड़ीखाना तिराहा होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। पूरे रूट पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। काफिले के गुजरने के दौरान यातायात को नियंत्रित किया गया, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
12:35 PM, 28-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X