सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ETF Boom Digital Gold Investments in UP Surge 321% Silver Jumps 679% Varanasi in fourth place

ईटीएफ में बूम: यूपी में सोने के डिजिटल निवेश में 321% तो चांदी में 679% का उछाल, चौथे स्थान पर वाराणसी

बीरेंद्र कुमार शुक्ल, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 28 Apr 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में गोल्ड ईटीएफ और सिल्वर ईटीएफ में बूम आया है। गोल्ड में 321% और सिल्वर में 679% प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। इस अप्रत्याशित निवेश से बाजार के जानकार भी हैरान हैं। 

ETF Boom Digital Gold Investments in UP Surge 321% Silver Jumps 679% Varanasi in fourth place
Gold Silver - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सोने-चांदी के आसमान छू रहे भाव, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेटेड फंड) निवेशकों का पसंदीदा सेक्टर बनकर उभरा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूच्युअल फंड (एम्फी) के पिछले एक साल के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में गोल्ड ईटीएफ और सिल्वर ईटीएफ में बूम आया है। गोल्ड में 321% और सिल्वर में 679% प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। इस अप्रत्याशित निवेश से बाजार के जानकार भी हैरान हैं। 

Trending Videos


लखनऊ, कानपुर और आगरा के बाद वाराणसी गोल्ड ईटीएफ और सिल्वर ईटीएफ में निवेश के मामले में चौथे स्थान पर है। प्रयागराज पांचवें स्थान पर है। एम्फी की मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक गोल्ड ईटीएफ में 178521.79 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसमें यूपी की हिस्सेदारी 2703.37 करोड़ रुपये है जो 1.15 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सिल्वर व अन्य ईटीएफ में कुल निवेश 930915.21 करोड़ रुपये है। इसमें यूपी का हिस्सा 0.67 प्रतिशत है। देश स्तर पर ये आंकड़े भले ही कम हों लेकिन मार्च 2025 के मुकाबले मार्च 2026 में यूपी में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 642 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,703 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह सिल्वर ईटीएफ में 167 करोड़ से बढ़कर 1,299 करोड़ रुपये तक निवेश हो चुका है। दूसरे ईटीएफ में सिर्फ 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

इसलिए बढ़ रहा ईटीएफ में निवेश
केश्री ब्रोकिंग के को-फाउंडर राजीव सिंह का कहना है कि इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। पहला, गोल्ड और सिल्वर को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है लेकिन सोने-चांदी की तेजी ने छोटे निवेशकों की पहुंच से दूर कर दिया है। इसलिए छोटे निवेशक ईटीएफ के माध्यम से सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं। इससे उनको सोने-चांदी के बराबर ही रिटर्न मिलता है। दूसरी वजह डिजिटल युग में ऑनलाइन खरीद-बिक्री आसान होना है। बाजार का जोखिम भी कम रहता है।

यूपी में ईटीएफ में निवेश की स्थिति (करोड़ रुपये में)

योजना मार्च 2026 मार्च 2025 वृद्धि प्रतिशत
गोल्ड 2,703 642 2,061 321%
सिल्वर 1,299 167 1,132 679%
अन्य 6,234 4,075 2,159 53%
 
यूपी के टॉप 5 शहरों में मार्च 2026 तक निवेश की स्थिति (करोड़ रुपये में)
शहर गोल्ड सिल्वर अन्य ईटीएफ
लखनऊ 394 189 909
कानपुर 268 129 619
वाराणसी 126 60 290
आगरा 131 63 303
प्रयागराज 108 52 250

सोने और चांदी की गिनती अब सिर्फ गहनों के तौर पर नहीं होती है, ये पोर्टफोलियो असेट बन चुके हैं। इसी वजह से छोटे और मझोले शहरों के निवेशक ईटीएफ के माध्यम से सोना और चांदी खरीद रहे हैं। यूपी में इस तरह की तेजी अप्रत्याशित है। -राजीव सिंह, को-फाउंडर केश्री ब्रोकिंग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed