PM Modi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आ रहे पीएम मोदी, काशीवासियों को 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की देंगे सौगात
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र से देश की महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी आएंगे। यहीं से वे देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे। यहां काशीवासियों को 6332.08 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे लगभग 20 घंटे काशी में रहेंगे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पीएम बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। देर शाम उप्र चुनाव को लेकर अनौपचारिक बैठक भी कर सकते हैं। यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने हरदोई के मल्लावा चले जाएंगे।
बरेका के सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं की भीड़ का अनुमान है। इस सम्मेलन में राज्यपाल आनंदीबेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के दौरे के लिए डिप्टी सीएम और भाजपा के नेता और मंत्री वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मंगलवार दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से बरेका जनसभा स्थल करीब 5 बजे पहुंचेंगे।
सबसे लंबा रोड शो करेंगे पीएम, एक साल बाद दर्शन के लिए आ रहे हैं
पीएम पिछली बार नवंबर 2025 में आए थे। 29 अप्रैल को पीएम सबसे लंबा रोड शो करेंगे। 15 किमी के इस रोड शो में पीएम बरेका से मंडुवाडीह होते हुए फुलवरिया फ्लाईओवर के रास्ते लहुराबीर-मैदगिन होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले पीएम ने काशी में अपना रोड शो पिछले लोकसभा चुनाव में पर्चा भरने के पहले 13 मई को बीएचयू से विश्वनाथ मंदिर तक किया था। 29 तारीख को पीएम लगभग एक साल बाद दर्शन के लिए आ रहे हैं। ये नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पीएम के साथ पहला वाराणसी दौरा भी है।
इसे भी पढ़ें; यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई वकील राजीव की हत्या, राजेंद्र ने 'प्रेमिका' संग तैयार की स्क्रिप्ट
एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करेंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
पीएम मंगलवार दोपहर बाद बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से बरेका जनसभा स्थल करीब 5 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन के अन्य पदाधिकारी और कई मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। पीएम 29 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे बीएलडब्ल्यू से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। उनके स्वागत के लिए बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर सहित पांच स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत होगा।

कमेंट
कमेंट X