Live
PM Modi in Varanasi: जन आक्रोश महिला सम्मेलन में उमड़ीं महिलाएं, मंच पर पहुंचे सीएम योगी
{"_id":"69f05e13cf1d44acfa0a6d49","slug":"pm-narendra-modi-varanasi-visit-live-will-launch-development-projects-schedule-key-events-details-in-hindi-2026-04-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Varanasi: जन आक्रोश महिला सम्मेलन में उमड़ीं महिलाएं, मंच पर पहुंचे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PM Modi Varanasi Visit Schedule Today Live Updates in Hindi: पीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वे गेस्ट हाउस गए। पीएम कबीब पांच बजे बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
मंच पर सीएम योगी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
04:02 PM, 28-Apr-2026
जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मंच पर पहुंचे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में पहुंच गए हैं। यहां मंच पर सीएम योगी की मौजूदगी में 44 जनप्रतिनिधियों पर मंच पर बैठाया गया।03:20 PM, 28-Apr-2026
छात्रों का पीएम से है ये मांग
वाराणसी के बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारी संख्या में महिलाएं और छात्राएं पहुंच रही हैं। वहीं सभा में पहुंची छात्राओं की मांग है कि महिलाओं के लिए विभिन्न परियोजनाएं आती रहें और पीएम महिलाओं का विकास करते रहें।
03:13 PM, 28-Apr-2026
सिंधी महिला संगठन की महिलाओं में दिखा उत्साह
पीएम मोदी के आगमन पर काशीवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बागबान सिंधी महिला संगठन की महिलाएं पीएम का अभिवादन करने सभा स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने गाना गाकर पीएम का स्वागत किया।03:00 PM, 28-Apr-2026
पीएम से छात्राओं को उम्मीद
बरेका में आयोजित सभा में महिलाओं का जुटान होने लगा है। सभा स्थल पर पहुंच रही छात्राओं व महिलाओं को पीएम से काफी उम्मीदें हैं। वहीं एक छात्रा का कहना है कि पेपर लीक को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे अभ्यर्थियों का मेहनत न खराब हो।02:42 PM, 28-Apr-2026
बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वे गेस्ट हाउस पहुंचे। करीब पांच बजे वे सम्मेलन में भाग लेने के लिए बरेका में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचेंगे।
02:21 PM, 28-Apr-2026
जनसभा स्थल पर पहुंचने लगीं महिलाएं
बरेका मैदान में आयोजित जनसभा में महिला शक्ति की झलक दिखेगी, जहां मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी और करीब 25 हजार महिलाओं के जुटने की उम्मीद की गई है। काशी में ये महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा जुटान होगा। इस सम्मेलन की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 28-Apr-2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम ने किए बाबा के दर्शन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य मंत्रियों ने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन- पूजन किए।काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने पूजन-अर्चन किया। pic.twitter.com/fafdK0Zyan
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) April 28, 2026
02:03 PM, 28-Apr-2026
बरेका हेलीपैड पर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिये बरेका पहुचे। पीएम विश्राम के बाद करीब पांच बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां से देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे।01:53 PM, 28-Apr-2026
काशी पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी काशी दौरे पर पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहे। स्वागत के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए।01:35 PM, 28-Apr-2026
मंत्रियों का काफिला बरेका के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भाग लेने के लिए मंत्रियों का काफिला बरेका के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मंडुवाडीह चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया।

कमेंट
कमेंट X