{"_id":"69f06144c12f153c8b09531e","slug":"tragic-accident-in-mainpuri-siblings-and-brother-in-law-killed-in-pickup-collision-while-en-route-to-funeral-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में भयानक हादसा: पिकअप ने रौंदे बाइक सवार, भाई-बहन और जीजा की मौत; अंतिम संस्कार में जा रहे थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में भयानक हादसा: पिकअप ने रौंदे बाइक सवार, भाई-बहन और जीजा की मौत; अंतिम संस्कार में जा रहे थे तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी में पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन और जीजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया।
विलाप करते परिजन और कागजी कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बहन भाई और जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला ककरऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह 50 पुत्र रामचरण अपनी पत्नी बेबी और जनपद मैनपुरी के गांव तावेपुर निवासी साले संजय सिंह 40 के साथ गांव ताबेपुर मैनपुरी जा रहे थे। तीनों को गांव ताबेपुर में बेबी के ताऊ सादौ सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही बाइक सवार थाना मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास पहुंचे वैसे ही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गणेश साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X