Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
UP Assembly Election 2022 Climax in Varanasi today PM Modi road show Akhilesh yadav and Rahul gandhi Priyanka gandhi chunav prachar in banaras
{"_id":"6221a153a07c523e7849204b","slug":"up-assembly-election-2022-climax-in-varanasi-today-pm-modi-road-show-akhilesh-yadav-and-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-chunav-prachar-in-banaras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: वाराणसी में आज यूपी चुनाव का क्लाईमैक्स, पीएम मोदी करेंगे रोड शो तो अखिलेश और राहुल-प्रियंका भी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: वाराणसी में आज यूपी चुनाव का क्लाईमैक्स, पीएम मोदी करेंगे रोड शो तो अखिलेश और राहुल-प्रियंका भी दिखाएंगे दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
UP Chunav: वाराणसी में आज दिग्गजों का जमावड़ा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
यूपी विधानसभा चुनाव का सियासी जंग अब क्लाइमैक्स की ओर है। सात मार्च को अंतिम चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों के तमाम बड़े दिग्गजों ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में आज शिव की नगरी वाराणसी पीएम मोदी, अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।
प्रधानमंत्री मोदी तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। गुरुवार को वाराणसी में ममता बनर्जी संग रैली करने वाले अखिलेश यादव शुक्रवार देर शाम रोड शो करेंगे। वहीं राहुल और प्रियंका गांधी पिंडरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा भी भाजपा के कई मंत्री, सपा, बसपा और कांग्रेस के दिग्गज अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। प्रियंका गांधी वाराणसी में दो फरवरी से प्रवास कर रही हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चुनाव प्रचार खत्म होने तक काशी में ही प्रवास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को खजुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Trending Videos
2 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में अंतिम और सातवें चरण का चुनाव बाकी है ऐसे में विभिन्न दलों के नेता पूर्वांचल की विधानसभा सीटों को अपने अपने पक्ष में करने के लिए जद्दोजहद में लगे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वाराणसी आएंगे और रोड शो करेंगे। चुनाव प्रचार खत्म होने तक काशी में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को पिंडरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिंडरा विधानसभा के फूलपुर स्थित मिडिल स्कूल में दोनों की जनसभा की सारी तैयारियां हो चुकी है। प्रियंका तो वाराणसी में कैंप कर रही हैं लेकिन राहुल गांधी आज वाराणसी पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से पिंडरा विधानसभा के फूलपुर मार्केट जाएंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।
4 of 7
सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
वोटरों को रिझाने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार सायं आठ बजे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर सायं 4.45 ोबजे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी विधानसभा क्षेत्रों के चुनावी समीकरण को परखेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव शहर के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों पूजा यादव, अशफाक अहमद डब्लू, किशन दीक्षित के साथ रथ पर सवार होकर रोड शो में शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष रात 8 से 10 बजे तक भारत माता मंदिर से रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर चौराहा पहुंचेंगे। यहां रोड शो समाप्त कर अखिलेश यादव बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।