बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Student Beaten After Asked His Caste FIR Against President of SP Student Wing Unit in varanasi

Varanasi News: बीएचयू के छात्र की जाति पूछकर पिटाई, सपा छात्र सभा इकाई अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर; गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Apr 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू के एक छात्र से जाति पूछकर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

BHU Student Beaten After Asked His Caste FIR Against President of SP Student Wing Unit in varanasi
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परास्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र की क्लास में जाति पूछकर पिटाई की गई है। आरोप है कि समाजवादी छात्र सभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। मामले में पीड़ित छात्र ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।  

Trending Videos


छात्र प्रशांत मिश्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह 11.45 बजे क्लास में था। इस दौरान हिमांशु यादव ने उससे जाति और कोर्स पूछा फिर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed