सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ मंदिर: पीएम मोदी की मां के वजन के बराबर गर्भगृह में लगा सोना, महाशिवरात्रि पर निखर उठी स्वर्णिम आभा, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Mar 2022 11:19 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के बाद गर्भगृह के चौखट और फिर बाहरी दीवारों पर सोना मढ़ा जाएगा। इसमें लगभग 120 किलोग्राम तक सोना लग जाएगा।  

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Gold in the sanctum equal to the weight of PM Modi's mother
काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह स्वर्णिम आभा से दमक रहा है। - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह स्वर्णिम आभा से दमक रहा है। पूरे गर्भगृह को सोने की पत्तरों से सजाया गया है और यह सोने का काम पीएम नरेंद्र मोदी की मां के वजन के बराबर हुआ है। सूत्रों की मानें तो पीएमओ से गर्भगृह में लगाने के लिए 60 किलोग्राम सोना भेजा गया था।

Trending Videos
Kashi Vishwanath Temple Gold in the sanctum equal to the weight of PM Modi's mother
महाशिवरात्रि पर सजा बाबा दरबार। - फोटो : अमर उजाला

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का नव्य, भव्य और दिव्य स्वरूप महाशिवरात्रि पर स्वर्णिम आभा के साथ श्रद्धालुओं के सामने आया। श्रद्धालुओं ने स्वर्णिम गर्भगृह में बाबा का दर्शन और जलाभिषेक किया। बाबा दरबार की अनूठी छटा ने उन्हें निहाल कर दिया। गर्भगृह की भीतरी दीवारें सोने से मढ़ी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Gold in the sanctum equal to the weight of PM Modi's mother
बाबा दरबार में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

पर्व के बाद चौखट-दरवाजे और बाहरी दीवारों पर भी सोना मढ़ा जाएगा। दक्षिण भारत के एक काराबोरी ने सोना दान किया है और कहा जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के वजन के बराबर है, जो उनके सौ वर्ष का होने पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह को स्वर्णिम बनाने के लिए भेंट किया गया है।

Kashi Vishwanath Temple Gold in the sanctum equal to the weight of PM Modi's mother
मां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

दानदाता के आग्रह पर उनका नाम गोपनीय रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जब बनारस आए तब उन्होंने मंदिर गर्भगृह में बाबा का दर्शन और रुद्राभिषेक किया। उसी समय गर्भगृह की सुनहरी तस्वीर लोगों के सामने आई। पीएम 13 दिसंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य भव्य स्वरूप का लोकार्पण करने के बाद पहली बार बनारस आए थे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Gold in the sanctum equal to the weight of PM Modi's mother
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 60 किलोग्राम सोना प्राप्त हुआ है। गर्भगृह की भीतरी दीवारों पर सोने के पत्तर लगाने में 37 किलोग्राम सोना लगा है। शेष 23 किलोग्राम सोना बाहरी दीवारों के साथ ही चौखट व दरवाजे पर मढ़ा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed