सब्सक्राइब करें

'मददगार बनी पुलिस', कांवरियों को खूब भा रहा वाराणसी पुलिस का ये रूप, दिया दिल से आशीर्वाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 07 Aug 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Varanasi police shows humanity help kanwariya on second monday of sawan
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी काशी में सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा भक्तों ने वाराणसी पुलिस का अनोखा रूप देखा। कांवरियों को पुलिस का यह अंदाज खूब पसंद आया। जहां सावन के पहले दिन पुलिस लाठी से भीड़ को नियंत्रित करते दिखी थी मगर दूसरे सोमवार को यही पुलिस प्यार से पेश आई। वृद्ध श्रद्धालुओं, महिलाओं, दिव्यागों सहित समान्य लोगों की पुलिस ने जब मदद की तो लोग तहे दिल से शुक्रिया के साथ ही आशीर्वाद भी दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
Trending Videos
Varanasi police shows humanity help kanwariya on second monday of sawan
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार को साफ मौसम बीच आस्थावान बाबा विश्वनाथ की नगरी में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए उमड़े। इसी बीच गर्मी से भीड़ में महिलाएं और बच्चे परेशान भी दिखे। अक्सर पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यहवहार की खबरें आती रहती हैं, पर सावन के दूसरे सोमवार को वाराणसी के  विभिन्न कांवरियां मार्गों पर वाराणसी पुलिस के लोग कायल होते दिखे। दशाश्वमेध घाट उपनिरीक्षक अजय ने एक वृद्ध श्रद्धालु जिनका पैर फिसलने से पैर में मोच आई थी उन्हें गंगा घाट से गोदी में उठाकर सीढ़ियों से होते हुए ऊपर पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi police shows humanity help kanwariya on second monday of sawan
varanasi - फोटो : अमर उजाला

 दशाश्वमेध घाट क्षेत्र में ही काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आई वृद्धा विमला देवी अपने परिवार से अलग हो गईँ। परेशान विमला देवी को रोता देख ड्यूटी में लगे पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आए कांवरियों की पुलिस ने जगह जगह पर मदद की और उन्हें सही गंतव्य तक पहुंचाया।

 
Varanasi police shows humanity help kanwariya on second monday of sawan
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मैदागिन चौराहे के पास भीड़ के अत्यधिक दबाव और गर्मी से बेहोश महिला को वाराणसी पुलिस के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद शमशाद ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ से निकाला। इसके बाद सीओ कोतवाली बृज नंदन राय सहित उनकी पूरी टीम ने बेबस हुई महिला को पानी छिड़क कर होश में लाया गया। इस दौरान कांवरियों द्वारा वाराणसी पुलिस की प्रशंसा भी सुनी गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed