सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sensation Grips Saraiya After AK-47 Found on Railway Track Weapon Turns Out to Belong to CRPF Jawan

UP News: वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर मिला एके-47, पहुंचे पुलिस अधिकारी; CRPF जवान का निकला हथियार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Apr 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एके-47 हथियार मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। एक युवक ने हथियार मिलने की सूचना जैतपुरा पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियार को कब्जे में ले लिया।

Sensation Grips Saraiya After AK-47 Found on Railway Track Weapon Turns Out to Belong to CRPF Jawan
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एके-47 राइफल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह एक स्थानीय युवक ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े संदिग्ध हथियार को देखा और तत्काल इसकी सूचना जैतपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार बरामद एके-47 राइफल की मैगजीन गोलियों से भरी हुई थी, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि यह हथियार कथित रूप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावी ड्यूटी के लिए जा रही थी, उसी दौरान यह हथियार किसी तरह ट्रेन से नीचे गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। मौके पर डीसीपी काशी, एडीसीपी, एसीपी चेतगंज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से संपर्क साधकर मामले की जानकारी साझा की और समन्वय स्थापित करते हुए जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पता चला कि जिस ट्रेन से सीआरपीएफ के जवान जा रहे थे, वह डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) जंक्शन पर रुकी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित सीआरपीएफ टुकड़ी के कमांडर से संपर्क किया। पूछताछ में पुष्टि हुई कि एक जवान का एके-47 हथियार रास्ते में कहीं गिर गया था, जिसकी जानकारी उन्हें भी नहीं हो पाई थी।

पहुंचे अधिकारी

पूरी प्रक्रिया के बाद आवश्यक जांच-पड़ताल कर बरामद एके-47 राइफल को सीआरपीएफ टुकड़ी के कमांडर के हवाले कर दिया गया। हालांकि, इस पूरे मामले में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी संवेदनशील हथियार ट्रेन से कैसे गिर गया और जवानों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी।

शाम 5 बजे तक इस मामले में किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed