सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तीन दिन में 60 हजार लोगों ने देखा विक्रमादित्य के विकास, विरासत और संस्कृति का स्वरूप

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Apr 2026 03:52 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन को देखने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में लोग जुटे। तीन दिन में 60 हजार लोगों ने मंचन देखा। वहीं समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।  

विज्ञापन
Vikramaditya Development Heritage and Culture Facets 60,000 People Viewed in three days in varanasi
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य - फोटो : अमर उजाला
काशी की पावन धरती रविवार रात इतिहास, संस्कृति और आस्था के अद्भुत संगम की साक्षी बनी। बरेका के सूर्य सरोवर मैदान पर तीन दिन तक चले सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का रविवार को समापन हो गया। तीन दिन में 60 हजार दर्शक इसके साक्षी बने। रविवार को दर्शकों ने जय महाकाल और नम: पार्वती पतये... हर हर महादेव... के उद्घोष से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
Trending Videos
Vikramaditya Development Heritage and Culture Facets 60,000 People Viewed in three days in varanasi
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य - फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बाद सम्राट विक्रमादित्य ऐसे नायक हैं, जो जन-जन के हृदय में लोकमान्य बने। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांताओं पर विजय प्राप्त कर ‘विक्रम संवत’ की स्थापना कर भारत को गौरव प्रदान किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ परिसर में स्थापित ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ को सांस्कृतिक सेतु का प्रतीक बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikramaditya Development Heritage and Culture Facets 60,000 People Viewed in three days in varanasi
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य - फोटो : अमर उजाला
समापन संध्या पर उज्जैन की संस्था विशाला के कलाकारों ने भव्य त्रि-आयामी मंच पर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, न्याय और पराक्रम को जीवंत कर दिया। सैंकड़ों कलाकारों के सामूहिक प्रदर्शन, सजीव युद्ध दृश्य और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
Vikramaditya Development Heritage and Culture Facets 60,000 People Viewed in three days in varanasi
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य - फोटो : अमर उजाला
निर्देशक संजीव मालवीय के कुशल निर्देशन में सिंहासन बत्तीसी और ऐतिहासिक प्रसंगों का भव्य चित्रण किया गया, जिसने दर्शकों को इतिहास के स्वर्णिम युग में पहुंचा दिया। आयोजन स्थल पर ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या के संबंधों को दर्शाया गया। 
विज्ञापन
Vikramaditya Development Heritage and Culture Facets 60,000 People Viewed in three days in varanasi
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच मां गंगा से नर्मदा तक थीम पर एक महत्वपूर्ण एमओयू भी हुआ। इससे काशी और उज्जैन के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वीआर तकनीक के माध्यम से लोगों ने ओरछा, सांची और खजुराहो का वर्चुअल भ्रमण भी किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed