फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ramnaresh were seeker

सरस्वती के साधक थे रामनरेश

Tue, 29 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 29 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ramnaresh  were seeker
‌व‌िचार व्यक्त करते मनोज
जब देश दासता की बेड़ी में जकड़ा हुआ था, तब रामनरेश सिंह ने आजादी की लड़ाई लड़ी और जब क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने प्रगतिशील इंटर कालेज अमड़ा की स्थापना की।  उक्त बातें क्षेत्र के अमड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रामनरेश सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहीं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  हम सभी उनके बताए आदर्श और बलिदान को आत्मसात करें। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूरकर भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने वादा किया कि वर्ष 2017 तक क्षेत्र के हर गांव के किसान के खेत तक पानी पहुंच जाएगा। पंड़ित कमलापति त्रिपाठी महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. रमाकांत सिंह ने कहा कि भौतिकतावाद के चलते समाज में मूल्यों का क्षरण हो रहा है।  मूल्यों को लेकर समाज में कुछ लोगों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जां रही हैं।  क्षेत्र में रामनरेश सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी लोगों ने नरवन के गांधी रामनरेश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि अर्पित किया। विधायक ने स्व. रामनरेश सिंह की स्मृति में बने मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हरिद्वार सिंह, डा. केपी सिंह, बद्री बाबा, डा. संजय सिंह, राजेश सिंह, सुनील सिंह, चंद्रिका सिंह, उदयनारायण सिंह, लल्लन सिंह, छक्कन सिंह, बब्बन सिंह, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed