फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1.25 Crore Sanctioned, Yet Prithvinath Temple Awaits Restoration as Devotees Walk Through Dirty Water

UP: सवा करोड़ मंजूर, फिर भी बदहाल पृथ्वीनाथ मंदिर, गंदे नाले के बीच दर्शन; हैरान कर देगी ये तस्वीर

Mon, 27 Jul 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 10:13 AM IST
सार

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सवा करोड़ रुपये मंजूर होने के बावजूद एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। सावन से पहले भी श्रद्धालुओं को गंदे नाले के पानी और अव्यवस्थाओं के बीच दर्शन के लिए जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
1.25 Crore Sanctioned, Yet Prithvinath Temple Awaits Restoration as Devotees Walk Through Dirty Water
बदहाल पृथ्वीनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रावण मास 30 जुलाई से आरंभ हो रहा है। शहर के प्रमुख शिवालयों में साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर शहर के प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्र पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालु अव्यवस्थाओं के बीच पूजा-अर्चना करने को मजबूर हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए करीब सवा करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने के बावजूद एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। मंदिर परिसर में नालियों का गंदा पानी भरा होने से श्रद्धालुओं को गंदगी और दुर्गंध के बीच मंदिर पहुंचना पड़ रहा है। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
विज्ञापन


मंदिर के महंत अजय राजोरिया ने बताया कि जीर्णोद्धार के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है, लेकिन नेताओं के आपसी विवाद के कारण मंदिर में अभी तक एक रुपये का कार्य आरंभ नहीं हुआ, जबकि हमारे साथ ही प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर का भी जीर्णोद्धार होना था। उसका कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर के विकास और जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन


श्रद्धालु लक्ष्मी ने कहा कि पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में दूर-दूर से लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन और अन्य पर्वों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं को नाले के पानी से गुजरकर महादेव की पूजा करनी पड़ती है। मांग है कि मंदिर परिसर से गंदे पानी की निकासी कराई जाए और स्वीकृत बजट से जीर्णोद्धार कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed