सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 BJP nominated councillors to take oath in Agra

UP: शासन से मनोनीत हुए भाजपा के ये 10 पार्षद, आज लेंगे गोपनीयता की शपथ; विशेष रूप से सजाया गया सदन

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण से सदन की ताकत बढ़ने जा रही है। इनकी भागीदारी से शहर के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। 

10 BJP nominated councillors to take oath in Agra
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार

शासन से मनोनीत हुए भारतीय जनता पार्टी के दस पार्षद बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे नगर निगम सदन कक्ष में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बुधवार को तैयारियां शुरू हो गईं। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह समारोह में सभी नये सदस्यों को शपथ दिलाएंगी।
Trending Videos

नगर निगम प्रशासन ने इस आयोजन के लिए सदन को विशेष रूप से सजाया है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्था के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाईं हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों में बढ़ेगी भागीदारी
अपर नगर आयुक्त के अनुसार, शपथ ग्रहण के साथ ही ये पार्षद आधिकारिक रूप से सदन का हिस्सा बन जाएंगे। मनोनीत सदस्यों के आने से शहर की जनसमस्याओं के निस्तारण और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। शासन की मंशा के अनुरूप ये पार्षद नगर निगम की कार्यप्रणाली में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ये सदस्य लेंगे शपथ
संजय राय, अमित अग्रवाल पारुल, सुषमा जैन, जितेंद्र सविता, सुनील कर्मचंदानी, पंकज सिकरवार, धर्मवीर सिंह सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल, राहुल वाल्मीकि शासन से मनोनीत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed