{"_id":"6a75713eba0e617f7d0378dd","slug":"19-children-crammed-into-7-seater-school-van-in-agra-traffic-police-issues-challan-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब ही कर दिया: सात सीटों वाली वैन में ठूंस दिए 19 बच्चे, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान; पुलिस ने ठोंका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब ही कर दिया: सात सीटों वाली वैन में ठूंस दिए 19 बच्चे, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान; पुलिस ने ठोंका जुर्माना
Fri, 07 Aug 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:16 AM IST
सार
आगरा के बिचपुरी में सात सीट वाली स्कूल वैन में करीब 19 बच्चों को बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शिकायत के साथ पोस्ट किया गया। शिकायत के बाद यातायात पुलिस स्कूल पहुंची और जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर वाहन का दो हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव लड़ामदा के पास स्थित द लॉयंस किलकारी जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पहुंची वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने का मामला सामने आया। सात सीटों वाली वैन में करीब 19 बच्चों को बैठाए जाने पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने विरोध जताया। आरोप है कि विरोध करने पर चालक ने ग्रामीणों से अभद्रता की।
विज्ञापन
गांव लड़ामदा निवासी ओम ठाकुर के अनुसार, स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए गांव में पहुंची थी। चालक ने सात सीटों वाली वैन में करीब 19 बच्चों को बैठा लिया। इसकी जानकारी होने पर बच्चों के अभिभावकों ने विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान चालक ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की। ओम ठाकुर ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर एक्स पर आगरा ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत का संज्ञान लेते हुए यातायात (ट्रैफिक) पुलिस इंस्पेक्टर स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बारिश के कारण स्कूल की एक गाड़ी खराब हो गई थी। इसके चलते दोनों वाहनों में आने वाले बच्चों को एक ही वाहन में बैठाकर स्कूल लाया गया। वहीं, आगरा ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद संबंधित वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार दो हजार रुपये का चालान किया गया।