Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   21,000 Diyas Illuminate Bateshwar Ghats as Grand Yamuna Aarti Takes Place

बटेश्वर मेला: 21 हजार दीपों से जगमगाए घाट, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई यमुना महाआरती; अद्भुत नजारा

Thu, 12 Nov 2026 11:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

बटेश्वर के वार्षिक मेले का शुभारंभ पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने किया। इस अवसर पर यमुना घाटों पर 21 हजार दीप जलाए गए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य महाआरती हुई।
 

विज्ञापन
21,000 Diyas Illuminate Bateshwar Ghats as Grand Yamuna Aarti Takes Place
21 हजार दीपों से जगमगाए घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ स्थल श्री बटेश्वरनाथ जी महाराज के वार्षिक मेले का बुधवार शाम 5:40 बजे मुख्य प्रवेश द्वार पर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों के आने से पशु घटे हैं, पर प्राचीन लोक मेलों का आकर्षण कायम है, जिन्हें कॉरिडोर और सरकारी प्रयासों से विस्तार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद यमुना घाटों पर 21,000 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया और जिला पंचायत प्रशासक डॉ. मंजू भदौरिया ने यमुना पूजन किया। बनारस की तर्ज पर पुजारी अशोक गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी और राकेश बाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती कराई।
विज्ञापन


वहीं स्कूली छात्राओं ने प्रांगण में रंगोली सजाई। इस दौरान पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष मानवेंद्र राठौर, अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन, मेलाधिकारी मासूम रजा, अभियंता लव कुमार, पूर्व चेयरमैन अधिवक्ता सुनील बाबू, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया, पुलकित भदौरिया, अलकेंद्र जादौन और बिट्टू सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed