सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 crore rupees wasted, drain overflows near Taj

Agra News: 30 करोड़ हुए बर्बाद, ताज के पास उफनाया नाला

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
30 crore rupees wasted, drain overflows near Taj
बारिश से नाला उफन गया।
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित नीम तिराहा पर बृहस्पतिवार को हुई बारिश से नाला उफन गया। नाले की गंदगी और कीचड़ सड़क पर जमा हो जाने से पर्यटक दुर्गंध और फिसलन से परेशान रहे। चंद मिनटों की बारिश ताजमहल के पास सफाई व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। ताज के दो किमी. दायरे में सफाई पर हर साल 30 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाते हैं।
Trending Videos

बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई बारिश के कारण नीम तिराहे के पास नाले की गंदगी और पानी सड़क पर फैलने से दुर्गंध और फिसलन बढ़ गई। सैलानी गंदे पानी से बचने के लिए पत्थरों और ऊंचे हिस्सों से होकर निकलते दिखाई दिए। पर्यटकों के साथ आए गाइड रिजवान ने बताया कि जलभराव की वजह से फिसलन काफी थी, यदि किसी पर्यटक का पैर फिसल जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी। यहां ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत 197 करोड़ रुपये के काम कराए गए थे, जिसमें लाल पत्थर से सड़क का निर्माण किया गया था। ताज के पश्चिमी गेट से बाहर निकले पर्यटकों ने नाले की गंदगी सड़क पर भर जाने पर नाराजगी जताई। जयपुर से आए पर्यटक नीलकमल ने कहा कि हर टिकट पर टोल टैक्स लिया जा रहा है, लेकिन यहां हालात बेहद खराब हैं। कई विदेशी सैलानी सड़क पर भरे गंदे पानी की तस्वीरें और वीडियो भी लेते नजर आए। ताजगंज के होटल संचालक संदीप अरोड़ा ने बताया कि नालों की नियमित सफाई न होने के कारण हल्की बारिश में यही स्थिति पैदा हो जाती है। नालियां चोक हैं और आउटसोर्स की गई कंपनी सफाई को लेकर बेहद लापरवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से नाला उफन गया।

बारिश से नाला उफन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed