{"_id":"6a74b782cd6846bbdc060885","slug":"44-km-shiv-parikrama-route-in-darkness-as-thousands-of-street-lights-remain-defunct-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: 44 किमी में छह शिवालय, जिन मार्गों पर पूरी रात नंगे पैर परिक्रमा करेंगे भक्त; उन पर पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: 44 किमी में छह शिवालय, जिन मार्गों पर पूरी रात नंगे पैर परिक्रमा करेंगे भक्त; उन पर पसरा अंधेरा
Fri, 07 Aug 2026 06:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:46 AM IST
सार
आगरा में रविवार को होने वाली 44 किमी लंबी शिव परिक्रमा से पहले आगरा के अधिकांश मार्ग अंधेरे में डूबे हैं। बारिश के कारण करीब 4,000 स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर छाया अंधेरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रविवार को शहर के चारों कोनों पर मौजूद शिव मंदिरों समेत शिवालयों की 44 किमी. लंबे परिक्रमा मार्ग का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में है। परिकमा मार्ग पर करीब 4 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। भोले के भक्तों को ऐसे में अंधेरे में ही परिक्रमा लगानी होगी, जिसमें वनखंडी महादेव मंदिर का जंगल का हिस्सा भी शामिल हैं, जहां रास्ता कच्चा है।
विज्ञापन
बल्केश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर भोले के भक्त राजेश्वर महादेव मंदिर, मन:कामेश्वर मंदिर, रावली महादेव मंदिर होते हुए पृथ्वीनाथ महादेव और फिर कैलाश महादेव मंदिर पहुंचते हैं। कैलाश से वनखंडी महादेव मंदिर के दर्शन कर अपने घरों को लौटते हैं। यह पूरा रूट करीब 44 किमी. लंबा है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अधिकांश हिस्से पर अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कें खराब होने और गड्ढों में बारिश का पानी भरे होने से भोले के भक्तों को परिक्रमा देने में अंधेरा छाने पर परेशानी का सामना करना होगा। तीन दिन से जारी बारिश के बीच स्ट्रीट लाइट के केबल और स्विच के साथ ड्राइवर में खराबी की शिकायतें आई हैं। तीन दिनों में ही करीब 650 शिकायतें पार्षदों के जरिए नगर निगम पहुंची हैं, जबकि एप, आईजीआरएस और काउंटर पर लिखित शिकायतों की संख्या अलग है।
इन जगहों पर दिक्कत ज्यादा
100 फुटा शंकरगढ़ पुलिया रोड, सुभाष नगर, मारुति एस्टेट, अलबतिया रोड, सिकंदरा बोदला, कैलाश मंदिर रोड, अवधपुरी, दयालबाग, जयपुर हाउस, लोहामंडी, कैलाशपुरी, खतैना रोड, बल्केश्वर रोड, मुगल रोड, राजपुर चुंगी, 100 फुटा रोड, इंद्रापुरम, फतेहाबाद रोड, माल रोड पर कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने कहा कि तीन दिन की बारिश ने ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं। इनके लिए अगले दो दिन तक अभियान चलाया जाए। बिजली के तारों पर लगा टेप खुला हुआ है, इन्हें प्लास्टिक कवर के साथ टेप लगाकर बंद किया जाए।
100 फुटा शंकरगढ़ पुलिया रोड, सुभाष नगर, मारुति एस्टेट, अलबतिया रोड, सिकंदरा बोदला, कैलाश मंदिर रोड, अवधपुरी, दयालबाग, जयपुर हाउस, लोहामंडी, कैलाशपुरी, खतैना रोड, बल्केश्वर रोड, मुगल रोड, राजपुर चुंगी, 100 फुटा रोड, इंद्रापुरम, फतेहाबाद रोड, माल रोड पर कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने कहा कि तीन दिन की बारिश ने ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं। इनके लिए अगले दो दिन तक अभियान चलाया जाए। बिजली के तारों पर लगा टेप खुला हुआ है, इन्हें प्लास्टिक कवर के साथ टेप लगाकर बंद किया जाए।
विद्युत यांत्रिक चीफ इंजीनियर अजय कुमार राम ने बताया कि तीन दिन की बारिश के कारण स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें बढ़ी हैं। हमारी पहली प्राथमिकता परिक्रमा मार्ग है। बारिश बंद होते ही युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिन जगहों पर दिक्कत है, वहां अस्थायी व्यवस्था करके स्ट्रीट लाइटें लगवाएंगे।