फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती की हत्या: पिता ने जिस तरह दी माैत, लाश भी न मिली, तीन प्रदेशों की पुलिस भी रही नाकाम; अब सता रहा ये डर

Fri, 07 Aug 2026 06:31 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 07 Aug 2026 06:31 AM IST
सार

अविवाहिता युवती के गर्भवती होने पर पिता के सिर पर खून सवार हो गया। पिता युवती को दिल्ली से आगरा लेकर आया। इसके बाद चंबल में डुबोकर मार डाला। पुलिस को अब तक युवती का शव नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
Body of unmarried pregnant woman killed by her father still not found
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
साउथ दिल्ली की युवती की हत्या के बाद चंबल में फेंका शव पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। आरोपी पिता और जीजा को जेल भेजा जा चुका है। मृतका की बहन की भूमिका के बारे में पुलिस पता कर रही है। यूपी के साथ राजस्थान और एमपी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। आशंका है कि शव को मगरमच्छ और घड़ियालों ने अपना निवाला बना लिया होगा।


 
Body of unmarried pregnant woman killed by her father still not found
आगरा में बाप ने की बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र की युवती के प्रेम संबंध बस्ती के ही एक युवक से चल रहे थे। वह गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी पर पिता ने बेटी से गर्भपात कराने के लिए कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया। पिता उसे अपने पुश्तैनी गांव बासाैनी लेकर आए। बेटी को चंबल किनारे पर ले जाकर आत्महत्या का दबाव बनाया। उसके इंकार पर खुद ही पानी में डुबोकर जान ले ली थी। इसके बाद शव को चंबल में बहा दिया था। 

 
Body of unmarried pregnant woman killed by her father still not found
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या में मृतका की बड़ी बहन का पति भी शामिल था। उसने ससुर के मोबाइल से फोटो खींचे थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शव की बरामदगी के लिए पांच दिन की रिमांड पर आगरा लेकर आई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Body of unmarried pregnant woman killed by her father still not found
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगर पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी। टीम वापस चली गई। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतका की मां की आठ साल पहले मृत्यु हो गई थी। बड़ी बहन शादीशुदा है। मझला भाई पढ़ाई करता है। पिता की हलवाई की दुकान है। पुलिस यह पता कर रही है कि युवती की हत्या में उसकी बड़ी बहन का हाथ तो नहीं था। क्योंकि उसके पति ने हत्या में ससुर का साथ दिया था। 


 
विज्ञापन
Body of unmarried pregnant woman killed by her father still not found
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। आगरा पुलिस शव बरामदगी में सहयोग कर रही है। हालांकि शव मिला नहीं है। राजस्थान और एमपी पुलिस को भी सूचना दी गई है। अगर कहीं कोई शव मिलेगा तो जानकारी देने के लिए कहा गया है। चंबल में घड़ियाल और मगरमच्छ भी है। ऐसे में शव को यह खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Taj Mahal: बारिश में नहाने के बाद कैसा दिखता है ताजमहल, पर्यटक हो जाते हैं मंत्रमुग्ध; देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed