{"_id":"6a74cc9f0e6461e6ab0bc7cf","slug":"income-tax-department-team-conducted-raid-on-the-paisa-lo-company-in-agra-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग का फाइनेंस कंपनी पर सर्वे: आगरा में पैसा लो कंपनी के ठिकानों पर जांच, करोड़ों के हेरफेर की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग का फाइनेंस कंपनी पर सर्वे: आगरा में पैसा लो कंपनी के ठिकानों पर जांच, करोड़ों के हेरफेर की आशंका
Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
सार
कंपनी में लोन देने के नाम पर बड़े पैमाने पर कमाई की, लेकिन उसे अपनी आय में नहीं दिखाया। आयकर विभाग के अधिकारी अब कंपनी के हर डिजिटल रिकाॅर्ड और ऑफलाइन दस्तावेज का मिलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Raid Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग के आगरा की अन्वेषण से जुड़ी टीम ने पैसा लो नाम की फाइनेंस कंपनी के कई ठिकानों पर एक साथ सर्वे करने पहुंची। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। करीब 30 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ सर्वे कर लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। शुरुआती जांच के बाद करोड़ों के हेरफेर की आशंका जताई जा रही है।
कार्रवाई शुरू होते ही वित्तीय परिसरों में मौजूद कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए, ताकि वह किसी और से संपर्क ना कर सकें। सूत्रों के अनुसार विभाग के 30 से ज्यादा अधिकारियों की पांच टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान कंपनी के गांधीनगर, संजय प्लेस समेत पांच ठिकानों पर अधिकारियों की टीमें सर्वे में जुटी रहीं। सूत्रों का कहना है कि कंपनी में लोन देने के नाम पर बड़े पैमाने पर कमाई की, लेकिन उसे अपनी आय में नहीं दिखाया। आयकर विभाग के अधिकारी अब कंपनी के हर डिजिटल रिकाॅर्ड और ऑफलाइन दस्तावेज का मिलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी पैसा लो से पहले एसई इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम से संचालित हो रही थी। आयकर विभाग कि कार्रवाई को इस पूर्व नाम वाली गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।