{"_id":"6a74c994a1506395e20291a8","slug":"roof-of-mud-house-collapses-due-to-rain-in-firozabad-six-injured-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बारिश से ढही कच्चे मकान की छत, मलबे में दब गया पूरा परिवार; छह लोग घायल और दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारिश से ढही कच्चे मकान की छत, मलबे में दब गया पूरा परिवार; छह लोग घायल और दो की हालत गंभीर
Thu, 06 Aug 2026 11:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:21 PM IST
सार
परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला और सभी मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सभी छह घायलों को तत्काल सीएचसी सिरसागंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मकान की गिरी छत और अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज के नगला खंगर क्षेत्र के परिहारमऊ गांव में बारिश के कारण एक जर्जर कच्चे मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के छह लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी और उनके चार बच्चे शामिल हैं। पिता हरिओम और चार साल के बेटे सूर्या को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
परिहारमऊ निवासी हरिओम (30) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी मधु (28) बच्चों के लिए खाना बना रही थीं। हरिओम और उनके चार बच्चे कपिल (14), निखिल (11), शिव (6) तथा सूर्या (4) पास ही बैठे थे। तभी लगातार हो रही बारिश से कमजोर हो चुकी मकान की छत अचानक गिर गई। परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला और सभी मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सूचना मिलने पर नगला खंगर थाना पुलिस और सीएचसी सिरसागंज से डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी छह घायलों को तत्काल सीएचसी सिरसागंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायलों का उपचार और स्थिति
ट्रामा सेंटर से हरिओम और उनके चार साल के बेटे सूर्या को आगरा रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सिरसागंज सिद्धार्थ पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली। पाठक ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। एसडीएम ने बताया कि राजस्व और प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम नुकसान का आकलन कर रही है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।