फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three miscreants who robbed cold storage manager nabbed

UP: कोल्ड स्टोरेज मैनेजर से लूट करने वाले बदमाश दबोचे, फिल्मी स्टाइल में देते थे वारदात को अंजाम; तीन गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 05:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 06 Aug 2026 05:32 PM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहगीरों को निशाना बनाकर फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। तीनों आरोपी थाना डौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Three miscreants who robbed cold storage manager nabbed
लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज मैनेजर से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 2 दिन में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, वारदात में प्रयुक्त बाइक, अवैध तमंचा जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों ने लूटी गई बाइक की पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट हटाने के साथ ही चेसिस नंबर भी मिटाने का प्रयास किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सघन चेकिंग अभियान के दौरान तीनों को दबोचते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


4 अगस्त को घर लौटते समय मुनीम से हुई थी लूट की वारदात
डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 4 अगस्त की शाम करीब 8:15 बजे कुर्रा चित्तरपुर निवासी कोल्ड स्टोरेज मैनेजर राकेश शर्मा बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बीकापुर पुलिया के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी मोटरसाइकिल तथा 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर इरादतनगर थाने में प्राथमिकी कर एसीपी शमशाबाद राजीव रंजन के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुखबिर की सूचना पर दबोचे तीन आरोपी
बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर बीकापुर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में कृष्ण कान्त पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम मढ़ी कौलारी थाना डौकी आगरा, सूरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जयनगर थाना डौकी आगरा व राहुल पुत्र रनवीर निवासी ग्राम जयनगर थाना डौकी आगरा है। पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। 

आरोपियों से तमंचा, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद 
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, लूटी गई होंडा एसपी-125 बाइक, एक अवैध तमंचा. दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा कुल 2,200 रुपए नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लूटी गई बाइक की नंबर प्लेट हटाकर उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की थी और चेसिस नंबर को भी घिस दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहगीरों को निशाना बनाकर फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। तीनों आरोपी थाना डौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed