{"_id":"6a7471bd5a154809410d2f71","slug":"rain-enhances-beauty-of-taj-mahal-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: बारिश में नहाने के बाद कैसा दिखता है ताज, पर्यटक हो जाते हैं मंत्रमुग्ध; देखें ये खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: बारिश में नहाने के बाद कैसा दिखता है ताज, पर्यटक हो जाते हैं मंत्रमुग्ध; देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:10 PM IST
सार
सुहाना माैसम और सामने चमकता हुआ संगमरमरी स्मारक...ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक इन दिनों इस नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। सावन के महीने में आसमान से बरस रही बूंदों के बीच ताजमहल की सुंदरता देखते ही बन रही है।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश में ताजमहल देखने उमड़ी पर्यटकों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो ताज का दीदार करने की हसरत में पर्यटक हर माैसम में आते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में इस संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती देखते ही बनती है। बारिश की फुहारों से ताजमहल की सुंदरता और भी निखर जाती है। बादलों से घिरे आसमान और हरियाली के बीच सफेद संगमरमर से बना यह विश्व धरोहर स्मारक ऐसा दृश्य प्रस्तुत करता है, जिसे देखकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो उठते हैं। सावन के मौसम में कभी हल्की धूप तो कभी बारिश की फुहारें ताज के सौंदर्य में चार चांद लगा देती हैं।
ताज की खूबसूरती ही ऐसी है कि बारिश के दिनों में भी पर्यटक भीगते हुए स्मारक का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। आसमान से बरस रहीं पानी की बूंदें से ताजमहल के पत्थरों की चमक और बढ़ा देती है।
सावन के महीने में माैसम सुहाना होने से ताजमहल में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कई पर्यटक बारिश के बीच ताज के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हाथ में छाता लिए ताज का दीदार करते पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताजमहल पहुंचने वाले पर्यटक इस मनोहारी नजारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं। सावन की फुहारों में नहाया ताजमहल हर किसी के लिए यादगार अनुभव बन रहा है। बारिश के बीच हाथों में छाता लिए पर्यटकों की नजरें स्मारक को निहारते हुए टिक जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ताज के साथ फोटो लेते पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुहाने माैसम के बीच ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटक हर पल को कैमरे में कैद करने से नहीं चूकते। बारिश में चमक रहे संगमरमरी ताज के साथ फोटो क्लिक कराते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।