{"_id":"69bb785a9ced4a60e60f9a3a","slug":"47-wheat-procurement-centers-ready-in-agra-farmers-await-start-date-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गेहूं खरीद के लिए बने 47 क्रय केंद्र, जानें क्या तय हुई MSP; कितने रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गेहूं खरीद के लिए बने 47 क्रय केंद्र, जानें क्या तय हुई MSP; कितने रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा भुगतान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में गेहूं खरीद के लिए 47 क्रय केंद्र बनाए गए हैं और एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसान पंजीकरण शुरू हो चुका है, लेकिन खरीद की तारीख तय न होने से किसानों को इंतजार है।
खरीद केंद्र
- फोटो : mathura
विज्ञापन
विस्तार
आगरा जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय की है। किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। उनकी गेहूं खरीद के लिए 47 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक खरीद की तारीख तय नहीं हुई है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि अभी तक गेहूं खरीद के लिए 47 क्रय केंद्र खोलने निर्धारित है। इनमें विपणन शाखा के 12, पीसीएफ के 34 और एफसीआई का एक शामिल है। इन्हीं केंद्र पर खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार गेहूं का खरीद मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए विभागीय वेबसाइट पर जाकर या किसान मित्र पोर्टल से पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्हें आधार और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बाद राजस्व विभाग ऑनलाइन सत्यापन करेगा। सत्यापन पूर्ण होने के बाद उनके गेहूं की खरीद होगी। इन केंद्रों पर 25 मार्च से खरीद होने की संभावना है। अभी तक जनपद के 771 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
जनपद में बड़े क्षेत्रफल में होती है गेहूं फसल
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में 1.24 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगी है। अधिकतर किसान मार्च के आखिरी सप्ताह में कटाई शुरू करते हैं, जो मई के पहले सप्ताह तक चलती है।
Trending Videos