सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   54 candidates will contest from the four assembly constituencies of Etah

UP Chunav 2022: एटा में एक नामांकन वापस, चार विधानसभा सीटों पर 54 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
सार

एटा की चारों विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। 

54 candidates will contest from the four assembly constituencies of Etah
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एटा में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया पूरी हो गई। जलेसर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी की पत्नी ने नाम वापस लिया। इसके साथ ही चारों विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। जिले में अब कुल 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद मुख्य राजनीतिक दलों को छोड़ अन्य प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे गए।

Trending Videos


चारों विधानसभा सीटों पर अंतिम तिथि 1 फरवरी तक कुल 65 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच 10 लोगों के नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के चलते निरस्त हो गए। 4 फरवरी को नाम वापसी का दिन तय किया गया था। जलेसर विधानसभा सीट से सपा की टिकट पर लड़ रहे पूर्व विधायक रणजीत सुमन की पत्नी परवीता सुमन ने अपना नाम वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की स्थिति एक नजर में

अलीगंज विधानसभा
भाजपा-    सत्यपाल सिंह राठौर
सपा-    रामेश्वर सिंह यादव
बसपा-     सऊद अली खां
कांग्रेस -    सुभाष चंद्र वर्मा
आप -    राहुल पाठक
अन्य-     वकील शाह, रामबृजेश, गौरव राठौर, सम्यक चंद्रा, अनुराग, कैलाश लोधी, देवेंद्र  सिंह राठौर

एटा सदर विधानसभा
भाजपा -    विपिन वर्मा डेविड
सपा -    जुगेंद्र सिंह यादव
बसपा -    अजय यादव
कांग्रेस -    गुंजन मिश्रा
आप -    उमेश कांत प्रतिहार
अन्य -    रूपकिशोर शाक्य, सुखवेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार, राजीव कुमार, सत्यप्रकाश, ओमेंद्र सिंह, साहब सिंह

जलेसर विधानसभा
भाजपा -    संजीव कुमार दिवाकर
सपा -    रणजीत सुमन
बसपा -    आकाश सिंह
कांग्रेस -    नीलमा राज
आप -    प्रेमलता
अन्य -    चोब सिंह धनगर, राहुल कुमार वर्मा, इंद्रेश कुमारी, राहुल प्रताप सिंह, राजाबाबू, राजू, सुखवीर सिंह धनगर, अशोक आजाद, धीरज सिंह

मारहरा विधानसभा
भाजपा -    वीरेंद्र सिंह लोधी
सपा -    अमित गौरव यादव
बसपा -    योगेश कुमार
कांग्रेस -    तारा राजपूत
आप -    अर्जुन यादव
अन्य-     विकास कुमार, अमित कुमार, मुकेश यादव, रघुवीर सिंह, ममता सिंह, विद्या वर्मा, गीता शाक्य, अनुज कुमार

किस विधानसभा सीट पर कितने हैं प्रत्याशी 
चुनाव अलीगंज   एटा मारहरा जलेसर
2012 16 19 16 12
2017 14 13 10   9
2022 12 15 13 14

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed