फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate defrauded under pretext of getting building plan approved by the ADA

UP: एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के नाम पर धोखाधड़ी, अधिवक्ता से हड़प लिए रुपये; दंपती के खिलाफ एफआईआर

Fri, 14 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 14 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

आगरा में एडीए से नक्शा स्वीकृत कराने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपी दंपती के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Advocate defrauded under pretext of getting building plan approved by the ADA
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के नाम पर एक अधिवक्ता से 57,600 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी पर है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद न्यू आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


राहुल विहार, दयालबाग निवासी अधिवक्ता नितिन अग्रवाल ने बताया कि उन्हें एक मकान का एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराना था। उनका संपर्क कबीर नगर निवासी नितिन सक्सेना और उसकी पत्नी दीप्ति सक्सेना से हुआ। नितिन ने खुद को प्राॅपर्टी डीलर बताया। जुलाई 2025 में पति-पत्नी घर आए। उन्होंने आश्वासन दिया कि एडीए से मानचित्र स्वीकृत करा देंगे। उसने इस काम के लिए 57,600 रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन


उन्होंने रकम नितिन और उसकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी। मगर नवंबर 2025 तक कोई काम नहीं हुआ। पूछने पर टालमटोल करते रहे। शक होने पर रकम वापस मांगी तो धमकी दी जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला रुपयों के लेन-देन का है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed