फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra DM has ordered to investigate the contracts of every cowshed and shelter home

फर्जीवाड़ा: हर गोशाला और आश्रय स्थलों के अनुबंध की होगी जांच, इनके खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 28 May 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 May 2025 09:10 AM IST
सार

गोबरा गोशाला प्रकरण में एनजीओ संचालक और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। जिले में 12 बड़ी गोशालाओं सहित कुल 90 गो आश्रय स्थल हैं। 23 हजार से अधिक गोवंश हैं।

 

विज्ञापन
Agra DM has ordered to investigate the contracts of every cowshed and shelter home
गोशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिलाधिकारी ने हर गोशाला और आश्रय स्थल के अनुबंध की जांच करने का आदेश दिया है। इसके लिए कमेटी का गठन भी किया गया है। जिले में 12 बड़ी गोशालाओं सहित कुल 90 गो आश्रय स्थल हैं। 23 हजार से अधिक गोवंश हैं। इनके भरण पोषण पर प्रतिमाह करीब दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहे है।
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 मई को परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने अछनेरा के गोबरा गांव में गोशाला का निरीक्षण किया था। यहां पर गाय बीमार और कमजोर मिलीं। गोशाला का संचालन करने वाली एनजीओ शिवम फाउंडेशन की जांच में परिवहन आयुक्त ने फर्जीवाड़ा पकड़ा था। एक साल का अनुबंध सचिव ने बिना ग्राम सभा प्रस्ताव के बढ़ाकर पांच साल का कर दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फर्जीवाड़े की रिपोर्ट मंगलवार को परिवहन आयुक्त ने मुख्य सचिव को भेजी। जिले की अन्य गोशालाओं में भी गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की गई है। एनजीओ संचालक और सचिव के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए कहा है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि सभी गोशालाओं में संचालन अनुबंध की जांच कराई जाएगी। चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। गोबरा गोशाला प्रकरण में सचिव और एनजीओ संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed