सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra election result BJP got four times more votes on Muslim majority booths

Agra Election Result: मुस्लिम बहुल बूथों पर खिला 'कमल', भाजपा को पिछली बार से चार गुना अधिक मिले वोट

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों को जीतकर क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा को इस चुनाव में मुस्लिम बहुल इलाकों के वोट भी मिले हैं। जिन बूथों पर बीते चुनाव में एक वोट मिला, इस बार 35 वोट मिले हैं। 

agra election result BJP got four times more votes on Muslim majority booths
जश्न मनाते भाजपा समर्थक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तीन तलाक कानून और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का असर चुनाव के दौरान आगरा की मुस्लिम बहुल बस्तियों पर भी पड़ा। यहां के बूथों पर इस बार कमल चार गुना ज्यादा खिला। मंटोला, ढोलीखार, सदरभट्टी, आजमपाड़ा, नाई की मंडी, वजीरपुरा, ताजगंज समेत मतदान केंद्रों पर भाजपा प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या बढ़ गई। 

Trending Videos


मंटोला, ढोलीखार क्षेत्र के सगीर फातिमा इंटर कॉलेज, अनवरी नीलोफर इंटर कॉलेज और अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज के मतदेय स्थलों पर बीते चुनाव में बसपा को एकमुश्त वोट पड़े थे। इस बार भाजपा प्रत्याशी को अच्छे वोट मिले। अहमदिया हनीफिया के सेंटर पर पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 6 बूथ पर केवल 30 वोट  मिले, पर इस बार वोटों की संख्या 113 हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बूथों पर बढ़ी वोटों की संख्या 

इसी तरह सगीर फातिमा इंटर कॉलेज के चार बूथों पर भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय को पिछली बार 14 वोट मिले थे, इस बार उन्हें 42 वोट मिले। पिछले चुनाव में क्रमश: बूथों पर 1, 8, 12, 2, 3, 4 वोट मिले थे लेकिन इस बार उन्हीं बूथों पर 35, 40, 14, 8, 8, 8 वोट मिले। इस तरह इस केंद्र पर चार गुना ज्यादा वोट भाजपा को मिले। 

सगीर फातिमा के बूथों पर वर्ष 2017 में 6, 4, 2, 2 वोट मिले जबकि इस बार 21, 11, 6, 4 वोट मिले। इस केंद्र पर बीते चुनाव में केवल 14 वोट मिले थे, पर इस बार उनकी संख्या 42 हो गई। महिला मतदाताओं ने भाजपा को तीन तलाक के मुद्दे पर वोट दिया।

सपा को पड़े मुस्लिमों के एकमुश्त वोट

मंटोला, ढोलीखार, सदरभट्टी के बूथों पर वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा को एकतरफा मुस्लिम वोट पड़े थे। लेकिन इस बार सपा की साइकिल मुस्लिम बस्तियों में तेजी से दौड़ी। अहमदिया हनीफिया के बूथों पर इस बार सपा प्रत्याशी को 136, 465, 419, 426, 401, 401 वोट मिले, जबकि पिछली बार बसपा का हाथी यहां 504, 447, 368, 385, 357 वोटों के साथ दौड़ा था।

यही हाल सगीर फातिमा मतदान केंद्र का रहा। जहां बसपा का दबदबा था वहां इस बार सपा प्रत्याशी को 259, 382, 299, 325 वोट मिले। वर्ष 2017 में इसी पैटर्न पर बसपा को 303, 401, 351, 371 वोट मिले थे। 

छावनी क्षेत्र में बसपा की जगह भाजपा

छावनी विधानसभा क्षेत्र में इस बार सपा ने कुंवर चंद वकील को प्रत्याशी बनाया जबकि बसपा के डॉ. भारतेंदु अरुण प्रत्याशी बनाए गए। ग्वालियर रोड, देवरी रोड, टुंडपुरा, कोटली बगीची क्षेत्र, सराय ख्वाजा, नरीपुरा क्षेत्र बसपा का गढ़ था लेकिन इस बार बसपा प्रत्याशी की जगह भाजपा के डॉ. जीएस धर्मेश ने यहां बढ़त बनाई। 

इन क्षेत्रों में भाजपा को 620, 435, 543, 455 516, 318, 331, 327 वोट हासिल हुए जबकि बसपा के डॉ. भारतेंदु अरुण महज 153, 271, 209, 185, 22 वोट पा सके। आखिरी के पांच राउंड में बसपा का दबदबा रहता था लेकिन इस बार उन्हीं मतदान केंद्रों पर भाजपा ने बढ़त बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed