{"_id":"69ad0ba96df4816cc70ca8cd","slug":"agra-faces-water-crisis-after-main-pipeline-bursts-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: 100 साल पुरानी पाइपलाइन फटी, कई क्षेत्रों में जलसंकट; पानी के टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 100 साल पुरानी पाइपलाइन फटी, कई क्षेत्रों में जलसंकट; पानी के टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गया। इसके चलते कई क्षेत्रों में जलसंकट खड़ा हो गया। देररात तक विभाग पाइपलाइन के मरम्मत कार्य में जुटा रहा।
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के जीवनी मंडी स्थित वाटरवर्क्स में मुख्य पाइप लाइन फटने से पेयजल का संकट शनिवार को भी बना रहा। डीआई पाइप की देर रात तक मरम्मत की गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत का कहना है कि रात में पाइप लाइन को जोड़ दिया जाएगा और सुबह जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि सुबह जलाशय न भर पाने के कारण पानी का संकट बना रह सकता है।
वाटरवर्क्स के अंदर लाइन लीक होने से प्रेशर कम रहा, जिस वजह से शुक्रवार को सुबह जलापूर्ति ठप हो गई थी। विभाग की टीम ने सुबह करीब 11 बजे पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इससे शुक्रवार शाम को भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। बुलडोजर से गड्ढा खोदकर काम शुरू किया लेकिन गोल घर की दीवार में फंसी पाइप लाइन को जोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
डीआई पाइप में एक और पाइप फंसाकर लाइन को जोड़ा जा रहा है। इससे शनिवार को भी जलापूर्ति ठप रही। जलकल विभाग के जीएम एके राजपूत ने बताया कि रात तक पाइप फंसा दिया गया है। रात में बेल्डिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद टेस्टिंग प्रक्रिया चलेगी। रविवार सुबह भी जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
टैंकर मंगाने के लिए यहां संपर्क करें
टोल-फ्री नंबर: 1800-2702722
कंट्रोल रूम: 8192095401
शनिवार को पानी के लिए परेशानी
पाइप लाइन टूटने की वजह से शनिवार को लोग परेशान रहे। लोगों को घर की जरूरतों के लिए पानी खरीदना पड़ा। पार्षद रवि बिहारी माथुर और राकेश जैन ने बताया कि जिस लाइन में लीकेज हुआ है, वह 100 साल से अधिक पुरानी है। रविवार शाम तक ही जलापूर्ति सामान्य होगी। जेई सुमित पचौरी ने बताया कि 28 इंच की मुख्य राइजिंग लाइन में लीकेज होने से जलापूर्ति बाधित हुई है।
Trending Videos