सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School van driver dies under suspicious circumstances in agra

Agra: स्कूल वैन चालक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत, प्लाॅट में फंदे से लटका मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Mar 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में स्कूल वैन चालक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

School van driver dies under suspicious circumstances in agra
युवक का फाइल फोटाे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के कस्बा फतेहाबाद में स्कूल वैन चालक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
Trending Videos


थाना बसौनी के गांव केंजरा पुरा केंथ निवासी बलराम ने बताया कि कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर सनराइज हॉस्पिटल के पीछे प्लॉट में पुत्र राजेश (26) पिछले छह महीने से अकेला रह रहा था। स्कूल में ईको चलाता था। राजेश की पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। रविवार सुबह 7:30 बजे करीब रिश्तेदार योगेश निवासी नयापुरा खंडेर थाना फतेहाबाद प्लॉट पर गया था। तभी राजेश कमरे में पंखे की कुंडी से लटका हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राजेश को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक मृतक के एक पुत्र सूरज (6) और बेटी काव्या (2) है। घटना के बाद से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पीछे वजह गृह क्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed