सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IND vs NZ T20 World Cup Final: Fans Pray for India Victory, Big Screens and Celebrations

IND vs NZ Final: भारत की जीत पर खुशी से झूमे प्रशंसक, हाथों में तिरंगा और बड़ी स्क्रीन पर गूंजा चक दे इंडिया

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

IND vs NZ Final Today Match: टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मैच देखा गया। भारतीय टीम की जीत होते ही प्रशंसक खुशी से झूम उठे।

IND vs NZ T20 World Cup Final: Fans Pray for India Victory, Big Screens and Celebrations
फाइनल मैच में क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। 
Trending Videos


मैच के अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। आखिरी गेंद के फेंकने के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों की खुशी देखते ही बन रही थी। बल्केश्वर के नंदी चौक पर जीत के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मजीरों की धुन पर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। जगह-जगह भारतीय प्रशंसक ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतर आए, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और कई स्थानों पर तिरंगा लहराते हुए जीत का उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के ताजनगरी फेज-2 स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के लिए कॉलोनी के पार्क में विशेष इंतजाम किए गए। बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण देख क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर रहा। मैच की पहली गेंद से ही पार्क का माहौल किसी स्टेडियम जैसा नजर आने लगा। जैसे ही भारतीय बल्लेबाजों ने चौके और छक्के जड़े, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने तालियों और जयकारों के साथ आसमान गुंजायमान कर दिया। हाथों में तिरंगा लिए युवा और जोश से भरे वरिष्ठ नागरिकों ने क्रिकेट का जश्न मनाया। संरक्षक श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल राष्ट्रीय गौरव के क्षणों का आनंद दोगुना हो जाता है, बल्कि कॉलोनीवासियों के बीच आपसी प्रेम और एकता की भावना भी मजबूत होती है। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, एलआर पाठक, डॉ. अरुण सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, पुनीत मेहंदीरत्ता, सुशील आहूजा, धर्मेंद्र सारस्वत, मनीष उपाध्याय, संजय धाकरे, दीपक गुप्ता और मोहन आदि मौजूद रहे। संवाद

भारत की जीत के लिए राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया हवन
राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की ओर से भारत की जीत के लिए माल रोड स्थित हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर, माला गुप्ता, राहुल विराट, कपिल सूर्यवंशी, प्रशांत, निधि चंचल, प्रदेश अध्यक्ष पूनम यादव, सलोनी ठाकुर, विवेक गुप्ता, लोकेंद्र यादव, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच
टी 20 विश्व कप में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमी टीवी के सामने बैठ गए। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के निवास पर फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इस पर कैबिनेट मंत्री के साथ क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed