फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Work Accelerates: 10 Machines Deployed Cantt-Kalindi Vihar Corridor Targeted for March

Agra Metro: दूसरे कॉरिडोर का काम तेज, 10 मशीनों से बनेंगे पिलर; मार्च में दौड़ सकती है कालिंदी विहार तक मेट्रो

Thu, 13 Aug 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर आगरा कैंट-कालिंदी विहार का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। पिलर बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ मशीनों की संख्या आठ से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। 16 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर में 14 स्टेशन होंगे। यूपीएमआरसी को अगले साल मार्च तक ट्रैक का काम पूरा होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Agra Metro Work Accelerates: 10 Machines Deployed Cantt-Kalindi Vihar Corridor Targeted for March
आगरा मेट्रो के पिलर बनाने के लिए कार्य तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज करते हुए कर्मचारी और दो मशीनें बढ़ा दी हैं। पिलर बनाने का कार्य तेजी पर है। यह 10 महीने में पूरा हो जाएगा और अगले साल मार्च में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। इसकी दूरी 16 किलोमीटर है और इसमें 14 स्टेशन हैं। यह एलिवेटेड ट्रैक है। इसमें पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो चलाई जाएगी। पहले चरण का काम पूरा हो गया है। स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण में मेट्रो के लिए शाहदरा तक ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। पहले आठ मशीनें थीं, अब 10 मशीनें लगी हुई हैं। यह मशीन है पिलर बनाने के लिए खुदाई कर रही है, जिससे कार्य तेजी से होगा। इसके बाद पिलर बनने पर गर्डर रखे जाएंगे। अगले साल मार्च तक यह पूरा ट्रैक बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed