फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police seize automatic pistol from Thar vehicle two arms smugglers nabbed

थार में हथियारों का जखीरा: 11 ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद, फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं; दो तस्कर दबोचे

Fri, 10 Jul 2026 05:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 10 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दाैरान दो तस्करों को दबोचते हुए कार से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
Agra police seize automatic pistol from Thar vehicle two arms smugglers nabbed
पुलिस ने पकड़े हथियार तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खेरागढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओजी पश्चिमी जोन और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सैफऊ बॉर्डर के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 ऑटोमैटिक पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन, महिंद्रा थार, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर सचिन्द्र पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की खेप लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही खेरागढ़ पुलिस और एसओजी की टीम सक्रिय हो गई। सैफऊ बॉर्डर पर गौशाला के पास पुलिया पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोपियों और कार की तलाशी लेने पर 11 अवैध .32 बोर ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, 5,850 रुपये नकद और चार नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। बरामद नंबर प्लेटों में दो प्लेट फर्जी हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी वाहन की पहचान छिपाने के लिए इन फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल कर रहे थे या नहीं। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस निवासी उदयवीर सिंह और राजस्थान के धौलपुर निवासी यश शर्मा उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। आरोपी अलग-अलग राज्यों से हथियार लाकर उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में उनकी सप्लाई करते थे। पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed