{"_id":"6a50d8f3adb6638f220542a6","slug":"air-force-personnel-wife-ends-her-life-at-agra-air-force-station-complex-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स स्टेशन परिसर में महिला ने दी जान: फंदे से लटकी मिली जूनियर वारंट ऑफिसर की पत्नी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स स्टेशन परिसर में महिला ने दी जान: फंदे से लटकी मिली जूनियर वारंट ऑफिसर की पत्नी, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 10 Jul 2026 05:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:05 PM IST
सार
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर में एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर के आवास में रहने वाली कर्मचारी की पत्नी ने शुक्रवार दोपहर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि दोपहर को एयरफोर्स स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया किया कि कैंप एरिया एयरफोर्स स्टेशन आगरा में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मौके पर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी सराय ख्वाजा मय फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद मिले। एयरफोर्स स्टेशन में कार्यरत जूनियर वारंट ऑफिसर अनूप कुमार झा की पत्नी इंदु कुमारी उम्र करीब 39 वर्ष ने आत्महत्या कर ली थी। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। फील्ड यूनिट आने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।