सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra’s Six Major Shiva Temples to Be Revamped, but Rawli Mahadev Left Out of the List

UP: आगरा के छह शिवालयों का होगा कायाकल्प, लेकिन इस सूची में शामिल नहीं रावली महादेव; क्या है वजह?

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश सरकार आगरा के छह प्रमुख शिव मंदिरों के कायाकल्प और धार्मिक पर्यटन विकास की तैयारी कर रही है, लेकिन ऐतिहासिक रावली महादेव मंदिर इस सूची में शामिल नहीं है। आगरा में स्थित होने के बावजूद मंदिर राजस्थान के देवस्थान विभाग के अधीन होने के कारण विकास योजनाओं से दूर है।

Agra’s Six Major Shiva Temples to Be Revamped, but Rawli Mahadev Left Out of the List
रावली महादेव मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार जहां छह प्रमुख शिव मंदिरों कैलाश, मनकामेश्वर, बल्केश्वर, बटेश्वर, प्राचीन राजेश्वर व पृथ्वीनाथ मंदिरों का कायाकल्प और धार्मिक पर्यटन विकास की दिशा में तेजी से काम कर रही है। वहीं, शहर का ऐतिहासिक रावली शिव मंदिर आज भी प्रशासनिक और सीमा संबंधी पेचीदगियों के कारण विकास योजनाओं से दूर है।


 

आगरा में स्थित होने के बावजूद रावली महादेव मंदिर राजस्थान के देवस्थान विभाग की सुपुर्द श्रेणी में शामिल है। यही कारण है कि मंदिर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर वर्षों से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रदेश सरकार की योजनाओं में भी मंदिर को वह स्थान नहीं मिल पाया है, जिसकी मांग लंबे समय से श्रद्धालु करते रहे हैं, जबकि रावली मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मंदिर का प्राचीन शिवलिंग और इससे जुड़ी लोक मान्यताएं इसे ब्रज क्षेत्र के प्रमुख शिव धामों में स्थान दिलाती हैं। सावन महीने और सोमवार के दिनों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP Schools: यूपी बोर्ड ने 12 स्कूलों की मान्यता की रद्द, दो साल से परीक्षा में नहीं शामिल हुआ कोई छात्र


 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा मानसिंह से जुड़ा है इतिहास
रावली महादेव मंदिर महंत अर्चना शर्मा ने बताया कि मंदिर का इतिहास जयपुर के राजा मान सिंह से जुड़ा हुआ है। यह मंदिर राजस्थान के देवस्थान विभाग के अंतर्गत आता है। रावली मंदिर का भी विकास होना चाहिए। हालांकि लोगों ने आश्वासन दिया कि जल्द मंदिर के लिए भी बजट की घोषणा कराई जाएगी, जिससे मंदिर का कायाकल्प हो। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि आगरा के धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। 

ये भी पढ़ें -  Deepti Sharma: दीप्ति ने रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी; ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं
 
विज्ञापन

सुपुर्द श्रेणी का है मंदिर
देवस्थान विभाग के पूर्व मैनेजर मोहन तिवारी ने बताया कि रावली महादेव मंदिर राजस्थान के देवस्थान विभाग के सुपुर्द श्रेणी का मंदिर है। सुपुर्द श्रेणी के मंदिर में पुजारी को मंदिर संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है, लेकिन मंदिर की संपत्ति पुजारी नहीं बेच सकता। रावली महादेव मंदिर की पूरी संपत्ति देवस्थान विभाग की है। राजस्थान के देवस्थान के अंतर्गत 3 तरह के मंदिर आते हैं। आत्मनिर्भर श्रेणी, सुपुर्द श्रेणी, प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर। 

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर होदसों ने रोकी रफ्तार, इस कदर जाम में फंसे वाहन; डीसीपी ट्रैफिक को आना पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed