{"_id":"6a33a77f0cc3cbb9120f6857","slug":"unidentified-man-s-body-found-in-drain-in-agra-s-trans-yamuna-colony-murder-suspected-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में नाले में उतराता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में नाले में उतराता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-प्रथम में चार सैय्यद के पास एक नाले से अधेड़ उम्र के अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए शव की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी है।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-प्रथम में चार सैय्यद के पास एक नाले से अधेड़ उम्र के एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चार सैय्यद के पास स्थित नाले में एक शव उतराता हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक अधेड़ उम्र का प्रतीत हो रहा है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया होगा। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।