सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar pontoon bridge collapses, Poclain sinks in Yamuna; driver saves life due to presence of mind

UP: देखते ही देखते यमुना में समा गई पोकलेन, बीच से टूट गया पीपों का पुल; चालक ने कूदकर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

बटेश्वर तीर्थ धाम में यमुना पर बने पीपों के पुल के जॉइंट के बोल्ट टूटने से पुल बीच से टूट गया और उस पर खड़ी पोकलेन नदी में समा गई। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, जबकि हादसे से यमुना पार के दो गांवों का संपर्क कट गया।
 

Bateshwar pontoon bridge collapses, Poclain sinks in Yamuna; driver saves life due to presence of mind
बटेश्वर यमुना मे टूट कर दो हिस्सों मे बंटा पीपो का पुल बीच मे यमुना मे समाते दिखती हाइड्रा मशीन
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के बटेश्वर तीर्थ धाम में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यमुना नदी पर बने पीपों के पुल से मोटरबोट को निकालने के दौरान अचानक पुल के जॉइंट के मजबूत गाडर-बोल्ट टूट गए। पुल पर खड़ी एक  पोकलेन  नदी के पानी में समा गई। गनीमत यह रही कि चालक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।


हादसा सुबह 11:40 बजे करीब हुआ। ठेकेदार की ओर से पीपों के पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी। दो  पोकलेन  की मदद से भरतार और कल्याणपुर के बीच चलने वाली मोटरबोट का इंजन बदला जा रहा था।  पोकलेन  जैसे ही पीपों के पुल के बीचोंबीच पहुंचा, अत्यधिक भार के कारण संतुलन बिगड़ गया और पुल के मजबूत बोल्ट अचानक टूट गए। देखते ही देखते पुल बीच से दो हिस्सों में बंटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि  पोकलेन  चालक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। पुल के टूटने से यमुना पार बसे कल्याणपुर और भरतार गांव का बटेश्वर धाम से संपर्क पूरी तरह कट गया। अब ग्रामीणों को यमुना पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल यमुना नदी से  पोकलेन  को बाहर निकालने और क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed