सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Crashes Into Culvert on Agra-Lucknow Expressway After Driver Dozes Off Five Injured

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक की एक गलती से खतरे में पड़ गईं पांच जिंदगियां, भयानक हुआ हादसा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा लौट रही एक कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया।

Car Crashes Into Culvert on Agra-Lucknow Expressway After Driver Dozes Off Five Injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार मध्यरात्रि लखनऊ से आगरा आ रही एक कार चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित कार पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।


ये भी पढ़ें - तस्वीरें: आगरा-ग्वालियर हाईवे की सबसे बड़ी खामी, जिसकी वजह से हुआ भयानक हादसा; महिला सहित तीन की जानें
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक कार चालक दिनेश पुत्र दाताराम निवासी नगला सुखराम, जिला आगरा, लखनऊ से आगरा लौट रहा था। कार में अभय सोनी पुत्र रबीस वर्मा निवासी नगला पदी, दयालबाग (आगरा), लीना वर्मा पुत्री दिनेश चंद्र वर्मा निवासी सेफऊ (हाथरस), शेफाली पुत्री सुरेश चंद तथा सालू वर्मा पुत्री मोहित वर्मा निवासी प्रताप नगर, आगरा सवार थे।जैसे ही उनकी कार बुधवार मध्यरात्रि थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.500 पर पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: नगर निगम ने नाला सफाई पर खर्च कर दिए तीन करोड़ रुपये, लेकिन ये तस्वीरें बयां कर रहीं हकीकत


सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार पुलिया से टकरा गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: आगरा के छह शिवालयों का होगा कायाकल्प, लेकिन इस सूची में शामिल नहीं रावली महादेव; क्या है वजह?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed