सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra’s Tanisha Singh Quits 10.5 Lakh Job Secures 930th Rank in UPSC

यूपीएससी 2026: लाखों का पैकेज छोड़ा, यूपीएससी में पाई 930वीं रैंक; आगरा की तनीषा ने किया कमाल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा की तनीषा सिंह ने रिलायंस की 10.5 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और 930वीं रैंक हासिल की। यूट्यूब और ऑनलाइन पढ़ाई के सहारे सफलता पाने वाली तनीषा ने कहा कि उनका लक्ष्य अपनी रैंक को और बेहतर करने का है।
 

Agra’s Tanisha Singh Quits 10.5 Lakh Job Secures 930th Rank in UPSC
तनीषा सिंह अपने परिवार के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के बृज द्वारिका कॉलोनी, दहतोरा रोड, पश्चिमपुरी निवासी तनीषा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 930वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, कॉलोनी और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Trending Videos


 

तनीषा के पिता हीरा सिंह तहसील सदर में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। तनीषा ने बताया कि पिता को देखकर ही उनके मन में सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने 10वीं में 88 प्रतिशत और 12वीं में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के साथ 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने कानपुर के एचबीटीआई से केमिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद रिलायंस कंपनी में प्रोसेस इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की, जहां उनका सालाना पैकेज लगभग 10.5 लाख रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी का जुनून उनके जेहन में था। करीब एक साल नौकरी करने के बाद उन्होंने 2023 में नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं। बताया कि उन्होंने प्रिलिम्स की तैयारी पूरी तरह यूट्यूब और ऑनलाइन माध्यम से की। लेक्चर देखकर नोट्स बनाना और अपने कॉन्सेप्ट स्पष्ट करती थीं। उन्होंने बताया कि मेंस की तैयारी के लिए उन्होंने कुछ ऑनलाइन कोचिंग का सहारा जरूर लिया। उन्होंने बताया कि अब अपनी रैंक को और बेहतर करने की कोशिश करेंगी। उनकी माता सुमन गृहिणी हैं। छोटी बहन समीक्षा सिंह भी बीटेक कर रही है।

 

युवाओं के लिए संदेश
तनीषा सिंह का कहना है कि सिविल सेवा की तैयारी में सबसे जरूरी है निरंतरता और सही दिशा में मेहनत। आज के समय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और यूट्यूब जैसे माध्यमों पर बहुत अच्छा अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। यदि छात्र अनुशासन के साथ पढ़ाई करें, अपने कॉन्सेप्ट स्पष्ट रखें और नियमित अभ्यास करते रहें तो सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed