{"_id":"69abbee928c25f7975071745","slug":"agra-assault-caught-on-camera-woman-dragged-and-beaten-husband-attacked-with-sticks-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला के बाल पकड़ जमीन पर घसीटी, पति को भी बेरहमी से पीटा; दंपती की पिटाई का VIDEO देख सिहर उठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला के बाल पकड़ जमीन पर घसीटी, पति को भी बेरहमी से पीटा; दंपती की पिटाई का VIDEO देख सिहर उठेंगे
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रास्ते से निकलने को लेकर दबंगों ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। बचाने पहुंचे पति को भी घेरकर डंडों से हमला किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
दंपती की पिटाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के संजीव नगर में रास्ते से निकलने को लेकर दबंगों ने महिला और उसके पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। दबंगों ने महिला के बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट के दौरान महिला चार बार जमीन पर गिर गई। बचाने आए पति को भी घेरकर डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos
संजीव नगर निवासी सतेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी प्रीति बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में पहले से खड़े सुरेंद्र, धर्मेंद्र, नितिन, रोहित और जुगराज और उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और खींचतान करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रीति के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। घसीटते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह चार बार जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की चीख-पुकार सुनकर जब उसके पति सतेंद्र मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह पीटा गया। इसमें प्रीति गंभीर घायल हो गई। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी मूकदर्शक बनकर देखते रहें। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित परिवार दहशत में है। दबंग पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र जयप्रकाश, विकास पुत्र जुगराज और रोहित पुत्र सत्यप्रकाश को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
