सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rescue Operation Saves Two Puppies from 70-Foot Deep Well in Agra Two Found Dead

70 फीट गहरे कुएं में जिंदगी की जंग: तीन घंटे चला रेस्क्यू, इस तरह बचा लिए गए दो पिल्ले; दो की हो गई मौत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे चार पिल्लों को बचाने के लिए तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस, दमकल और पशु प्रेमियों की मदद से दो पिल्लों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो की पहले ही मौत हो चुकी थी।

Rescue Operation Saves Two Puppies from 70-Foot Deep Well in Agra Two Found Dead
पिल्लों के बचानने के लिए तीन घंटे चला रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में एक प्लाट में बने 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे चार पिल्लों को बचाने के लिए शुक्रवार को रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। कैस्पर्स होम और ध्वजा फाउंडेशन की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने 3 घंटे बाद रस्सी के सहारे चारों को बाहर निकाला। मगर इनमें से दो की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी जबकि दो बिल्कुल सुरक्षित मिले। पशु प्रेमियों के प्रयास को क्षेत्रीय लोगों ने काफी सराहा। कुएं को बल्लियों की मदद से ढक दिया गया है।
Trending Videos

कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि तीन दिन पहले एत्माद्पुर क्षेत्र के एक चाैकीदार ने सूचना दी थी कि एक कुएं में चार पिल्ले गिर गए हैं। उनकी आवाज आ रही है। वह उसे खाना दे रहे हैं। मगर बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। जिस जगह पर पिल्ले गिरे थे, उस जगह की सही लोकेशन चाैकीदार नहीं बता पा रहे थे। इस पर उन्होंने टीम के सदस्यों को भेजा। पहले टीम टूंडला क्षेत्र में पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पता चला कि यह इलाका बरहन थाना क्षेत्र में एफएच मेडिकल कालेज के पास आता है। इस पर टीम वहां पहुंची। खाली प्लाट में बने पुराने सूखे कुएं में पिल्ले गिरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर पिल्लों को निकालने के लिए संसाधन नहीं मिल सके। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मगर दमकल नहीं आ सकी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह भी टीम के साथ पहुंच गई। इस दाैरान टूंडला की 'ध्वजा फाउंडेशन' से समन्वय किया गया। 112 पर काल करके दमकलकर्मियों को बुलाया गया। मगर उनके पास भी संसाधन नहीं थे जिससे कुएं में उतरा जा सके। आक्सीजन सिलिंडर और रस्सी भी नहीं थी। इस पर संस्था ने रस्सी का इंतजाम कराया। जो कर्मचारी आए थे, वह प्रशिक्षित नहीं थे। इस कारण कुएं में नहीं उतर पा रहे थे।

 

तीन घंटे इंतजार के बाद प्रशिक्षित कर्मचारी को बुलाया गया। वह रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। इसके बाद एक रस्सी में बोरा बांधकर चारों पिल्लों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो की जान चली गई थी। दो बच गए। बाद में कुएं को बल्ली लगाकर ढक दिया गया जिससे कोई और पशु हादसे का शिकार नहीं हो। वहीं पिल्लों को उनकी मां और तीन और पिल्लों के पास ही छोड़ दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed