सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Clash Before Baby Naming Ceremony: Husband Goes Missing After Leaving Emotional Note in Agra

UP: पत्नी से झगड़े के बाद ससुरालियों ने पीटा, चिट्ठी में लिखा- 'ऐसे ही लड़के मर जाते हैं'; पति हुआ लापता

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में नवजात के नामकरण से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया, वहीं मायके पक्ष पर पति को पीटने का आरोप है। घटना के बाद पति चिट्ठी छोड़कर लापता हो गया।

 

Family Clash Before Baby Naming Ceremony: Husband Goes Missing After Leaving Emotional Note in Agra
पति-पत्नी विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सीता नगर में नवजात के नामकरण से एक दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद मायके पक्ष ने घर में घुसकर पति की पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं पति चिट्ठी छोड़कर लापता हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Trending Videos


 

सीता नगर निवासी अभिषेक ठाकुर की शादी डेढ़ साल पहले मोती बगीची, लंगड़े की चौकी निवासी वंशिका सिकरवार के साथ हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता है। वंशिका ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। वंशिका का आरोप है कि अभिषेक अक्सर नशे में मारपीट करता है, कई बार पंचायतें भी हुई हैं। बृहस्पतिवार शाम नामकरण पर बातचीत के दौरान कहासुनी हुई। अभिषेक ने लात-घूंसों और चप्पल से पीटा, जिससे उसके टांके खुल गए। वह गंभीर घायल हो गई। वंशिका की सूचना पर उसके मायके पक्ष ने पुलिस से शिकायत की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष पर पति को पीटने का आरोप
वहीं अभिषेक के पिता जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि बेटे और बहू के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि वंशिका ने अपने पिता विक्रम सिंह और भाई वंश को फोन कर दिया। वे बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कार से आए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। उन्होंने अभिषेक को अकेला देखकर उसकी पिटाई की। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने इस पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज की है।
 

या तो मुझे मार डालो या पत्नी को सजा दिलाओ
अभिषेक शुक्रवार तड़के टेबल पर एक चिट्ठी छोड़कर लापता हो गया। चिट्ठी में उसने लिखा है कि मुझे मार दो या न्याय दिलाओ। ऐसे लोगों की वजह से ही लड़के मर जाते हैं या मार दिए जाते हैं। मेरे बच्चों को मेरी मां को दिया जाए। मैं न्याय चाहता हूं। पत्नी वंशिका आए दिन गृहकलह करती है। उसके मायके पक्ष के लोग 11 जुलाई 2024 से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उसके और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की गई और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गए। उसने न्याय की मांग करते हुए लिखा है कि उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया गया है।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि वंशिका की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अभिषेक की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed