सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Scrap Trader Allegedly Blackmailed by Former Accountant, Extortion Case Registered

मुनीम निकला गद्दार: कागज कारोबारी को किया ब्लैकमेल, इस तरह वसूले 7.5 लाख रुपये; FIR हुई दर्ज

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 18 May 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में एक कागज कारोबारी ने अपने पूर्व मुनीम और उसके साथी पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मीडिया और विभागों में पहुंच दिखाकर दबाव बनाया गया और करीब ढाई लाख रुपये वसूले गए, जबकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Agra Scrap Trader Allegedly Blackmailed by Former Accountant, Extortion Case Registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कागज कारोबारी ने अपने पूर्व मुनीम और उसके साथी पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

महेंद्र एंक्लेव, वजीरपुरा रोड निवासी अर्जुन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म मनोज एंड कंपनी पुराने कागज की खरीद-फरोख्त का कारोबार करती है। फर्म उनकी मां नीता गुप्ता के नाम से संचालित है। गोदाम नुनिहाई क्षेत्र में स्थित है। आरोप है कि जुलाई 2025 में सुल्तानगंज निवासी विपिन बिहारी दुबे फर्म में मुनीम रखा था। आरोप है कि जनवरी 2026 से उसने वेतन के अलावा अतिरिक्त रुपये मांगने शुरू कर दिए। फरवरी में उसे नौकरी से हटा दिया। इस पर उसने गाली-गलौज और धमकी दी। कुछ दिन बाद विपिन अपने साथी राज अग्रवाल उर्फ फरमान खान को गोदाम पर लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग की। मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मीडिया, जीएसटी और फायर विभाग में पहुंच होने का भय दिखाकर मानसिक दबाव बनाया। आरोपियों ने गोदाम में आग लगवाने, गोली मरवाने और बच्चों के अपहरण तक की धमकी दी। डर और दबाव में आकर उसने करीब ढाई लाख रुपये तीन किश्तों में लिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी पांच लाख रुपये जबरन वसूले गए। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed