सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Admission Rules Spark Protest Over Fee Hike, Teachers and Students Warn of Agitation

Agra University: क्या है आगरा विवि की नई प्रवेश नियमावली, शिक्षक संघ में आक्रोश; आंदोलन की दी चेतावनी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 18 May 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की नई प्रवेश नियमावली में फीस वृद्धि और अन्य प्रावधानों को लेकर छात्रों और शिक्षकों में आक्रोश है। फुपुक्टा ने इसे छात्र विरोधी बताते हुए ज्ञापन सौंपा है और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Agra University Admission Rules Spark Protest Over Fee Hike, Teachers and Students Warn of Agitation
शिक्षक संघ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सत्र 2026-27 की प्रवेश नियमावली में की गई शुल्क वृद्धि और विभिन्न प्रावधानों को छात्र विरोधी बताया है। संघ ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई कराने की मांग की है।

अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रवेश समिति की ओर से 25 अप्रैल को पारित नियमावली में कई प्रावधान विश्वविद्यालय अधिनियम, यूजीसी दिशा-निर्देशों और शासनादेश के विपरीत हैं। पंजीकरण शुल्क 10 से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है। उपाधि शुल्क 200 से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया जो प्रथम सेमेस्टर में ही वसूला जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इनक्यूबेशन और आईसीटी जैसी सुविधाओं का लाभ सभी छात्रों को नहीं मिलता, फिर भी इसे प्रतिवर्ष अनिवार्य शुल्क के रूप में वसूला जा रहा है। इसी तरह कई कॉलेजों में आईसीटी की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद छात्रों से शुल्क लिया जा रहा है। शासन की ओर से 30 प्रतिशत सीट वृद्धि के एवज में संबद्ध महाविद्यालयों से प्रति पाठ्यक्रम 10 हजार वसूले जा रहे हैं और इसकी कोई आधिकारिक रसीद भी नहीं दी जाती है।

फुपुक्टा ने शुल्क वापसी नीति को भी यूजीसी की फीस रिफंड पॉलिसी 2019 के विपरीत बताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन छात्र एवं शिक्षक हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed