सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Get 10 New Parking Facilities to Ease Traffic Congestion DM Issues Directions

आगरा को जाम से मिलेगी राहत: 10 नई पार्किंग बनाने के निर्देश, व्यापारियों के सुझाव पर डीएम का बड़ा फैसला

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला वाणिज्य बंधु समिति की बैठक में डीएम मनीष बंसल ने शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए 10 नए स्थानों पर पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में नाला निर्माण, अतिक्रमण हटाने, शौचालय निर्माण और बाजारों की आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई अहम निर्णय भी लिए गए।

Agra to Get 10 New Parking Facilities to Ease Traffic Congestion DM Issues Directions
आगरा जिला वाणिज्य बंधु समिति की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा जिला वाणिज्य बंधु समिति की मंगलवार को हुई बैठक में डीएम मनीष बंसल ने शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए 10 नए स्थानों पर पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से मधु नगर-सेवला रोहता मार्ग पर तुरंत नाला निर्माण कराने को कहा।


 

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने व्यापारियों से कहा कि व्यक्तिगत मुद्दों में समय बर्बाद करने के बजाय पार्किंग जैसी जनहित की गंभीर समस्याएं उठाएं। व्यापारियों की ओर से घने बाजारों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सुझाए गए 10 पार्किंग स्थलों की डीएम ने सराहना की। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को स्वयं निरीक्षण कर रक्षा, रेलवे व उद्यान विभाग से एनओसी लेकर पार्किंग का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं, संजय पैलेस पार्किंग मामले में गठित कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करने के लिए कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापारिक हितों से जुड़े कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। एडीए उपाध्यक्ष को मधु नगर से रोहता मार्ग पर सड़क निर्माण किए जाने से पहले तुरंत नाला बनवाने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा, हींग की मंडी में व्यापारियों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण कराने पर अपर नगर आयुक्त ने सहमति जताई।
बैठक में साईं की तकिया से ईदगाह बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने और शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी तक सड़क व डिवाइडर निर्माण की मांग भी उठी। संजय पैलेस में जूते की दुकानों को किराए पर देने या बेचने के लिए फेडरेशन से एनओसी लेना अनिवार्य बताया गया।

 
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए वाणिज्य सचिव को निर्देशित किया कि अग्निशमन, पुलिस और एडीए सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अगली बैठक में अनिवार्य रूप से बुलाया जाए। इस अवसर पर आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़, बृजेश पंडित, राजेश राठौड़, राजेश सिंघल और संजय अरोड़ा सहित कई अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed