सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR for Running 15-Year-Old Vehicles in TTZ Smart Cameras to Track Violators

UP: 15 साल पुरानी गाड़ी लेकर टीटीजेड में घुसे तो होगी एफआईआर, स्मार्ट कैमरों से होगी निगरानी; वाहन होंगे सीज

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए टीटीजेड क्षेत्र में 15 साल पुराने वाहनों के संचालन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। एनओसी लेने के बाद भी प्रतिबंधित वाहन टीटीजेड में चलते पाए गए तो उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और स्मार्ट कैमरों व अलर्ट ऐप के जरिए वाहनों को सीज किया जाएगा।
 

FIR for Running 15-Year-Old Vehicles in TTZ Smart Cameras to Track Violators
15 साल पुराने हो चुके वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ताजमहल को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में 15 साल पुराने हो चुके वाहनों पर शिकंजा कस रहा है। प्रतिबंधित क्षेत्र से वाहन बाहर ले जाने की एनओसी लेने के बाद भी यदि कोई पुराना वाहन टीटीजेड में दौड़ता मिला तो परिवहन विभाग और पुलिस, वाहन स्वामी के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब स्मार्ट सिटी के कैमरों और अलर्ट एप के जरिए नजर रखी जा रही है, जिससे ऐसे वाहनों को सीज किया जा सके।


 

टीटीजेड प्राधिकरण के अध्यक्ष और मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने 15 वर्ष पुराने डीजल-पेट्रोल और जुगाड़ वाहनों के संचालन की शिकायतों पर पुलिस और आरटीओ को संयुक्त रूप से प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीटीजेड में शामिल आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस और भरतपुर क्षेत्र में 15 साल पुराने वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे वाहन स्वामी जो अपने वाहन को इस क्षेत्र से बाहर अन्य जनपदों में पंजीकृत कराना चाहते हैं, उन्हें परिवहन विभाग अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे रहा है। हालांकि, इसके लिए एक अनिवार्य शपथ-पत्र लिया जा रहा है कि प्रतिबंधित वाहन को किसी भी दशा में टीटीजेड क्षेत्र में नहीं चलाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण जांच केंद्रों पर भी कसेगी नकेल
वाहनों को फर्जी प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने वाले केंद्रों पर भी विभागीय जांच शुरू हो गई है। पीयूसी सेंटरों का सत्यापन और औचक निरीक्षण किया जा रहा है। मानकों के विपरीत काम करने वाले केंद्रों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएंगे।

 
विज्ञापन

टीटीजेड में जिलों का रिपोर्ट कार्ड
मथुरा में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,34,451 वाहनों का पंजीयन विज्ञप्ति के जरिए और 7,219 वाहनों का कार्यालय स्तर से निरस्त किया गया है। 62 पीयूसी सेंटरों की चेकिंग में 8 में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
एटा में 303 वाहन स्वामियों ने टीटीजेड से बाहर की एनओसी ली है। 606 पुराने वाहनों की पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) 3 महीने के लिए निलंबित की गई है। इसके अलावा 6 वाहनों का पंजीयन निरस्त, 9 सरेंडर और 8 वाहन स्क्रैप कराए गए हैं।
हाथरस में 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके यूपी 86 बी सीरीज तक (4000 तक) के साथ अन्य सीरीज के निजी वाहनों के पंजीयन नवीनीकरण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
फिरोजाबाद में 393 निजी पुराने वाहनों को टीटीजेड क्षेत्र से बाहर के अन्य प्रदेशों और जनपदों के लिए एनओसी जारी की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed