{"_id":"698006d360780f757202716c","slug":"agra-to-get-bullet-train-connectivity-in-union-budget-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: आगरा को बुलेट ट्रेन की सौगात, दो घंटे में पहुंचेंगे काशी; जानें कितनी होगी रफ्तार और किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2026: आगरा को बुलेट ट्रेन की सौगात, दो घंटे में पहुंचेंगे काशी; जानें कितनी होगी रफ्तार और किराया
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय बजट में घोषित दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर आगरा से होकर गुजरेगा, जिससे शहर को बड़ी कनेक्टिविटी सौगात मिलेगी। 350 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन आगरा से वाराणसी का सफर मात्र दो घंटे में तय करेगी।
बुलेट ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आगरा को बुलेट ट्रेन की सौगात दी है। ये ट्रेन 350 किमी. प्रति घंटे की गति से रफ्तार भरेगी। महज दो घंटे में लोग काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंच सकेंगे। ये 12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। कॉरिडोर निर्माण में 1.21 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे कई जिलों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
Trending Videos
बजट में सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इसमें दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-पुणे, चेन्नई-बंगलूरू, हैदराबाद-बंगलूरू, पुणे-हैदराबाद और हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर बनेंगे। इसमें दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर आगरा से होकर गुजरेगा। दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) कॉरिडोर 865 किमी. लंबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से वाराणसी की दूरी करीब 650 किमी. है। ऐसे में दो घंटे में बुलेट ट्रेन वाराणसी पहुंचा देगी। कॉरिडोर का निर्माण नेशनल हाईस्पीड रेल काॅरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) करेगा। ये एलिवेटेड ट्रैक होगा। कुछ जगह ही भूमिगत लाइन बनेगी। पांच साल में ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
भूकंप आने पर स्वत: रुक जाएगी ट्रेन
बुलेट ट्रेन संचालन में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। भूकंप की स्थिति में बुलेट ट्रेन स्वत: रुक जाएगी। इसमें अरजेंट अर्थक्वेक डिटेक्शन एंड अलार्म सिस्टम (यूआरईडीएएस) लगा होगा, जिससे भूकंप की स्थिति में ट्रेन रुक जाएगी।

आगरा से वाराणसी तक 2950 रुपये में सफर
बुलेट ट्रेन में 750 यात्रियों की क्षमता होगी। इसका किराया 4.5 रुपये प्रति किमी. होगा। इसमें आगरा से वाराणसी का किराया करीब 2,950 रुपये प्रस्तावित है। दिल्ली से लखनऊ का किराया 1,980 रुपये होगा। दिल्ली से वाराणसी का किराया 3,240 रुपये प्रस्तावित है।

ये हैं प्रस्तावित स्टेशन:
सराय काले खां दिल्ली, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, साउथ कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदौही और वाराणसी। लखनऊ और अयोध्या के लिए 135 किमी. की कनेक्टिंग लाइन भी शामिल है।
सराय काले खां दिल्ली, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, साउथ कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदौही और वाराणसी। लखनऊ और अयोध्या के लिए 135 किमी. की कनेक्टिंग लाइन भी शामिल है।
163 हेक्टेयर जमीन आगरा में चाहिए
जिला भूमि (हेक्टेयर में)
आगरा 163.36
मथुरा 166.43
फिरोजाबाद 72.46
इटावा 61.52
सराय काले खां (दिल्ली) 31.62
लखनऊ 294.15
रायबरेली 210.72
फैजाबाद 188.44
गौतम बुद्ध नगर 163.43
प्रयागराज 162.77
वाराणसी 110.26
जिला भूमि (हेक्टेयर में)
आगरा 163.36
मथुरा 166.43
फिरोजाबाद 72.46
इटावा 61.52
सराय काले खां (दिल्ली) 31.62
लखनऊ 294.15
रायबरेली 210.72
फैजाबाद 188.44
गौतम बुद्ध नगर 163.43
प्रयागराज 162.77
वाराणसी 110.26