सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Get New 150-Bed Lady Loyal Hospital Construction to Begin Next Month

Agra: 150 बेड का होगा नया लेडी लॉयल अस्पताल, 37 करोड़ रुपये हुए जारी; जानें कब शुरू होगा निर्माण कार्य

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
सार

लेडी लॉयल को यहां से आवास विकास कॉलोनी स्थित सीएमओ कार्यालय के पास शिफ्ट किया जाएगा। इसमें दो ऑपरेशन थियेटर, दो प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर की भी सुविधा होगी।

Agra to Get New 150-Bed Lady Loyal Hospital Construction to Begin Next Month
सीएमओ, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा महिला जिला अस्पताल (लेडी लॉयल) के नए भवन का निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसमें 150 बेड होंगे। प्रसव कक्ष और एडवांस ऑपरेशन थिएटर भी होंगे। इससे गर्भवती महिलाओं के लिए सुविधा बढ़ जाएगी। शासन ने 37 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।
Trending Videos

इंटीग्रेटेड प्लान के तहत मेडिकल कॉलेज में लेडी लॉयल परिसर को शामिल किया गया है। ऐसे में लेडी लॉयल को यहां से आवास विकास कॉलोनी स्थित सीएमओ कार्यालय के पास शिफ्ट किया जाएगा। इसमें दो ऑपरेशन थियेटर, दो प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर की भी सुविधा होगी। इसमें ही ओपीडी भी लगेगी। चिकित्सकों के लिए चैंबर भी बनेंगे। पर्चा-दवा काउंटर के साथ मरीजों के लिए वेटिंग एरिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईसीयू और कंगारू थेरेपी यूनिट भी होगी। इससे गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। इसके निर्माण पर करीब 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि लेडी लॉयल के लिए नया भवन बनेगा। इसके लिए 37 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

एंबुलेंस सेवा की भी होगी सुविधा
लेडी लॉयल में 102, 108 एंबुलेंस सेवा भी होगी। इसके लिए अलग से काउंटर बनेगा। इससे गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को घर से अस्पताल लाने-छोड़ने की सुविधा होगी। आपात स्थिति में मरीज को एंबुलेंस के जरिये एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed