सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic Alert: ROB Closed Without Notice, 5-Hour Daily Disruption for a Month

Agra Traffic Alert: एक माह तक सुबह पांच घंटे बंद रहेगा रुनकता आरओबी, प्रशासन ने जारी किया डायवर्जन प्लान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

रुनकता में रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत के चलते रोजाना पांच घंटे यातायात बंद रहेगा और वाहनों को अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा। बिना पूर्व सूचना ब्रिज बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी और लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

Agra Traffic Alert: ROB Closed Without Notice, 5-Hour Daily Disruption for a Month
आरओबी का चल रहा मरम्मत कार्य।
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के रुनकता, किरावली सड़क पर रेलवे ट्रैक के ऊपर बने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर मरम्मत कार्य के चलते एक महीने तक प्रतिदिन सुबह छह बजे से दोपहर ग्यारह बजे तक पांच घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा।
Trending Videos


 

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सहायक पुलिस आयुक्त आगरा को भेजे पत्र में बताया है कि आरओबी पर मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण ब्रिज से वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। इसके चलते यातायात डायवर्ट करने का अनुरोध किया गया है। वाहन चालकों को अब आगरा की ओर करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गेट केआर इंस्टीट्यूट समीप नंबर आठ के अंडरपास या मथुरा की ओर करीब एक किलोमीटर दूर बने कमला रावत हॉस्पिटल समीप गेट नंबर 10 के अंडरपास से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पूर्व सूचना के बंद किया आरओबी
आरओबी बंद किए जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने बिना पूर्व सूचना के ब्रिज को बंद कर दिया। किरावली की ओर से आने वाले वाहन चालकों को जानकारी न होने के कारण वापस लौटना पड़ा। वाहन चालकों का कहना है कि विभाग की ओर से आरओबी बंद होने का कोई सूचना बोर्ड या संकेतक नहीं लगाया गया। केवल दोनों ओर लकड़ी की बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को लगभग एक किलोमीटर पीछे लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि जहां से यातायात डायवर्ट किया जा रहा है, वहां पहले से सूचना बोर्ड लगाए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed