सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav addresses public meeting in Agra

आगरा में बोले अखिलेश यादव: गर्मी निकले या न निकले सपा सरकार बनने पर भर्ती जरूर निकलेगी

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को एत्मादपुर विधानसक्षा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर इस क्षेत्र में आलू प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे। 

Akhilesh Yadav addresses public meeting in Agra
खंदौली में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के मैदान पर रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एत्मादपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में जनसंवाद सभा की। इसमें उन्होंने कहा कि गर्मी निकले या न निकले, प्रदेश में सरकार बनने पर भर्ती जरूर निकलेगी।

Trending Videos

 
सपा मुखिया ने कहा कि हैंडपंप और साइकिल के आते ही भारतीय जनता पार्टी के लोगों के दरवाजे बंद हो गए हैं। कहा कि अगर इस बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आ गई तो बाबा साहब का संविधान ही ये लोग समाप्त कर देंगे। महंगाई पर भी उन्होंने भाजपा सरकार को कोसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि किसानों को खाद तक नहीं मिली, जो डीएपी 1200 रुपये और यूरिया 300 रुपये बोरी मिलती थी, उसके दाम 1800 रुपये और 700 रुपये कर दिए गए। कहा कि खंदौली क्षेत्र आलू का क्षेत्र है। बाबा ने सरकार बनाने के बाद कहा था कि सरकार किसानों का आलू खरीदेगी, लेकिन किसी का आलू नहीं खरीदा। समाजवादी सरकार आने पर इसी क्षेत्र में आलू प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे। 

आखिरी वक्त में निकल गए प्रोफेसर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी छोड़कर गए पूर्व विधायक पर भी तंज कसा। बगैर नाम लिए कहा कि एक आए थे गणित के प्रोफेसर सपा से टिकट मांगने, लेकिन न जाने कौन हिसाब लगा कर चले गए। अबकी हम कृषि के प्रोफेसर को लेकर आए हैं, जो असली प्रोफेसर हैं।

वोदका का मतलब शाम वाली दवा

अपने भाषण में अखिलेश यादव बार-बार वोदका का नाम ले रहे थे, जिसे सभा में मौजूद किसान समक्ष नहीं पा रहे थे। इस पर अखिलेश ने कहा कि शायद आप लोग वोदका को समझ नहीं पा रहे हैं, वोदका का मतलब है शाम वाली दवा। 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर खंदौली से लेकर कन्नौज, कानपुर देहात में वोदका शराब और आलू की प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 100 से 200 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी देंगे। हालांकि भाजपा इस बात का अलग ही अर्थ निकाल सकती है। इसके बाद किसानों को सड़े आलू के भी दाम मिल सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed